{"_id":"2cdc192c-1c75-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"east-zone-stutter-at-64-for-3-on-day-1-against-central","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्षा प्रभावित दूसरे दिन ईस्ट जोन लड़खड़ाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वर्षा प्रभावित दूसरे दिन ईस्ट जोन लड़खड़ाया
चेन्नई/एजेंसी
Updated Mon, 22 Oct 2012 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलीप ट्रॉफी के फाइनल में बारिश ने लगातार दूसरे दिन खलल डाला। पहले दिन का खेल पूरी तरह धुलने के बाद दूसरे दिन भी मैच केवल अंतिम सत्र में ही हो सका। सेंट्रल जोन के कप्तान मोहम्मद कैफ ने टॉस जीतकर ईस्ट जोन को पहले बल्लेबाजी के लिए कहा।
विज्ञापन
स्टंप्स तक ईस्ट जोन ने 64 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। उस समय इशांक जग्गी तीन रन बनाकर क्रीज पर थे। धीरज जाधव ने 25 रन, कप्तान नटराज बेहेरा ने 22 रन और अनुस्तुप मजूमदार 13 रन बनाकर आउट हुए। जलज सक्सेना ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन