{"_id":"94bc07ba-1ea4-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"east-ride-on-majumdar-to-retain-duleep-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलीप ट्रॉफी पर पूर्व क्षेत्र का कब्जा बरकरार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दलीप ट्रॉफी पर पूर्व क्षेत्र का कब्जा बरकरार
चेन्नई/एजेंसी
Updated Thu, 25 Oct 2012 06:34 PM IST
विज्ञापन
इरेश सक्सेना और अनुष्टुप मजूमदार के स्पिन जादू की बदौलत पूर्व क्षेत्र ने मध्य क्षेत्र को हराकर दलीप ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब बरकरार रखा है। पहली पारी की बढ़त के आधार पर पूर्व क्षेत्र को विजेता घोषित किया गया। पूर्व क्षेत्र के पहली पारी में 232 रन के जवाब ने मध्य क्षेत्र ने पांचवें और अंतिम दिन दो विकेट पर 74 रन से आगे खेलना शुरू किया था लेकिन उसकी पूरी टीम मात्र 189 रन पर ढेर हो गई। इस तरह पूर्व क्षेत्र को पहली पारी में 43 रन की बढ़त हासिल हुई और उसने खिताब पर अपना कब्जा सुनिश्चित कर लिया। पूर्व क्षेत्र की ओर से इरेश सक्सेना ने 58 रन देकर 5 विकेट और अनुष्टुप मजूमदार ने 29 रन पर 4 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
वर्षा प्रभावित इस मैच के ड्रॉ समाप्त होने से पहले पूर्व क्षेत्र ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए आठ रन बनाए। इससे पहले मध्य क्षेत्र की तरफ से ओपनर तन्मय श्रीवास्तव ने 94 रन की साहसिक पारी खेली लेकिन अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया। विनीत सक्सेना ने 22 और महेश रावत ने 24 रन बनाए। मध्य क्षेत्र के सात बल्लेबाज दहाई के आंकडे तक भी नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन