Hindi News
›
Cricket
›
Cricket News
›
Eagles were bowled out for just 16 runs in finals against Durham in 2024 Zimbabwe domestic tournament
{"_id":"65ed468dca14dd4b490b8ce6","slug":"eagles-were-bowled-out-for-just-16-runs-in-finals-against-durham-in-2024-zimbabwe-domestic-tournament-2024-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 League: टी20 फाइनल मैच में 230 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 रन पर सिमटी यह टीम, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 League: टी20 फाइनल मैच में 230 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 रन पर सिमटी यह टीम, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 10 Mar 2024 11:05 AM IST
सार
इस मैच में 230 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक टीम 16 रन पर सिमट गई। फाइनल मुकाबले में इस तरह की शर्मनाक हार से टीम ने कई अनचाहे रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। आइए जानते हैं...
किसी फाइनल मैच में किसी टीम की बल्लेबाजी क्रम का धराशाई होना हमने पिछले एक साल में कई बार देखा है। इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण एशिया कप 2023 का फाइनल है, जब श्रीलंका की बैटिंग लाइन अप बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। श्रीलंकाई टीम एशिया कप 2023 के फाइनल में 50 रन पर सिमट गई थी। यह मैच और टूर्नामेंट टीम इंडिया ने 10 विकेट से अपने नाम किया था। अब एक और फाइनल मैच में इसी तरह की घटना देखने को मिली है। हालांकि, यह कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं था, बल्कि टी20 लीग का मुकाबला था। इस मैच में 230 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक टीम 16 रन पर सिमट गई। फाइनल मुकाबले में इस तरह की शर्मनाक हार से टीम ने कई अनचाहे रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
डरहम ने 20 ओवर में 229 रन बनाए
दरअसल, जिम्बाब्वे डॉमिस्टिक टी20 प्रतियोगिता का फाइनल नौ मार्च यानी शनिवार को खेला गया। खिताबी मुकाबले में डरहम और मैशोनालैंड ईगल्स की टीम आमने-सामने थी। डरहम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डरहम ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 229 रन बनाए। ओली रॉबिन्सन ने 20 गेंद में 49 रन, बास डी लीड ने 29 गेंद में 58 रन और हेडन मस्टर्ड ने 22 गेंद में 46 रन की पारी खेली। ईगल्स की ओर से तनाका चिवांगा और मार्शल तकोदजा ने दो-दो विकेट लिए। हमजा सज्जाद और ओवेन मुजोंडो को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
16 रन पर सिमटी ईगल्स की टीम
230 रन के भारी भरकम लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईगल्स की टीम 8.1 ओवर यानी 49 गेंद में 16 रन पर सिमट गई। टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। पांच बल्लेबाज तो खाता तक नहीं खोल सके। इनमें क्रेग इर्विन, तिनाशे कामुनहुकामवे, तादीवाशां मारुमानी, निक वेल्श और हमजा शाहिद शामिल हैं। मैथ्यू वेल्श एक रन, कप्तान चामू चिभाभा चार रन, मार्शल तकोदजा एक रन, ओवेन मुजोंडो दो रन और तनाका चिवांगा दो रन बनाकर आउट हुए। तपिवा मुफुदजा चार रन बनाकर आउट हुए। डरहम की ओर से कैलम पार्किंसन, पॉल कफलिन और ल्यूक रॉबिन्सन ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, बास डी लीड और नाथन सॉटर को एक-एक विकेट मिला।
इस तरह जिम्बाब्वे डॉमेस्टिक टी20 प्रतियोगिता के फाइनल में डरहम ने 213 रन से बड़ी जीत हासिल की और चैंपियन बने। ईगल्स द्वारा बनाए गए 16 रन टी20 क्रिकेट इतिहास का तीसरा सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले आइल ऑफ मैन की टीम 10 रन और बिग बैश लीग में सिडनी थंडर की टीम 15 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी।
टी20 क्रिकेट इतिहास के सबसे छोटे स्कोर
टीम
स्कोर
ओवर
खिलाफ
साल
आइल ऑफ मैन
10
8.4
स्पेन
2023
सिडनी थंडर
15
5.5
स्ट्राइकर्स
2022
ईगल्स
16
8.1
डरहम
2024
तुर्किये
21
8.3
चेक रिपब्लिक
2019
चीन
23
11.2
मलयेशिया
2023
रवांडा
24
6.1
नाइजीरिया
2023
लेसोथो
26
12.4
युगांडा
2021
चीन
26
10.5
थाईलैंड
2023
तुर्किये
28
11.3
लग्जेमबर्ग
2019
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।