टीम में चयन नहीं हुआ तो चयनकर्ताओं का उड़ा दिया मजाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों आईपीएल में बिजी एक दिग्गज ऑलराउंडर को उनकी राष्ट्रीय टीम में शामिल नहीं किया गया तो वह नाराज हो गए और चयनकर्ताओं का ही मजाक उड़ा डाला।
वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर ड्वेन ब्रॉवो ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय वनडे सीरीज के लिए कैरेबियाई टीम में शामिल नहीं जाने की निराशा ट्विटर पर जता दी। हालांकि इस घोषित टीम में ब्रॉवो के अलावा क्रिस गेल को भी शामिल नहीं किया गया है।
उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि एक मिनट पहले तक जिन कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायन को टीम में शामिल होने के लायक नहीं माना जा रहा था को भी टीम में शामिल कर लिया। वह इस फैसले से आश्चर्यचकित हो गए और इस चयनकर्ताओं को 'जोक ऑफ द डे' तक कह दिया।
Joke of the day: WI selectors😂
— Dwayne DJ Bravo (@DJBravo47) May 19, 2016
One minute Pollard & Narine were not good enough & now are perfect for Tri Nation series? It's like magic!
इसके कुछ देर बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया। एक मिनट पहले तक हम घरेलू सुपर 50 के लिए चयनित हो गए थे और अगले मिनट, ऐसा लगता है कि हम नहीं हुए। जादू!
One minute we have to be available for domestic super 50 to be selected and the next minute, it seems we don't. Magic! Get serious people!
— Dwayne DJ Bravo (@DJBravo47) May 19, 2016
नारायण और पोलार्ड की विंडीज टीम में वापसी
14 सदस्यीय टीम में ऑफ स्पिनर सुनील नारायन और हरफनमौला कीरोन पोलार्ड की वापसी हुई है। टीम इस प्रकार है : जेसन होल्डर (कप्तान), सुलेमान बेन, कार्लोस ब्रेथवेट, डेरेन ब्रावो, जोनाथन कार्टर, जॉनसन चार्ल्स, आंद्रे फ्लेचर, शैनन गैब्रियल, सुनीला नारायन, एश्ले नर्स, कीरोन पोलार्ड, दिनेश रामदीन, मार्लन सैमुअल्स और जेरोम टेलर।