{"_id":"a2372474-03d3-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"dwayne-bravo-confident-of-rediscovering-form-in-t20-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेंगेः ब्रावो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेंगेः ब्रावो
कोलंबो/एजेंसी
Updated Fri, 21 Sep 2012 03:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को अपने अभियान की शुरूआत करने जा रहा है। टीम के बल्लेबाज ड्वेन ब्रावो ने भरोसा जताया है कि उनकी टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ पहले मुकाबले में उतरेगी और शानदार प्रदर्शन करेगी।
ब्रावो ने कहा, 'क्रिकेट प्रेमी हमें इस टूर्नामेंट में प्रबल दावेदार के रूप में देख रहे हैं, जो हमारे लिए अच्छी बात है। हमें भरोसा है कि हम अपने प्रशंसकों की खातिर टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।'
उन्होंने कहा कि क्रिकेट के इस फार्मेट में किसी भी मोड़ पर मैच का रूख पलट सकता है। एक अच्छी गेंद, एक अच्छा कैच या एक अच्छा शॉट मैच को पूरी तरह से बदल सकता है। ब्रावो का मानना है कि उनके पास एक संतुलित टीम है। वे पहले दौर में अच्छा प्रदर्शन करके सुपर आठ में जगह बनाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
ब्रावो ने कहा कि पिच हमारे खेल के अनुरूप ही दिखाई पड रही है। हमारे ग्रुप की अन्य दोनों टीमों के खेलने का तरीका अलग-अलग है। ऑस्ट्रेलिया एक मजबूत टीम है तो वहीं आयरलैंड कई बडे उलटफेर कर चुकी है। गौरतलब है कि वेस्टइंडीज को ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के साथ रखा गया है।