फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dunith Wellalage took five wickets dismissed Rohit Sharma Virat Kohli Hardik Pandya KL Rahul and Shubman Gill

IND vs SL: 20 साल के स्पिनर ने बरपाया कहर, रोहित-कोहली समेत पांच खिलाड़ियों को आउट कर दिलाई मेंडिस की याद

Tue, 12 Sep 2023 07:15 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 12 Sep 2023 07:15 PM IST
सार

Dunith Wellalage vs India: वेलालगे ने पिछले साल जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। भारत के खिलाफ मुकाबला उनका 13वां वनडे मैच है। इससे पहले उन्हें 12 मैच में 13 विकेट लिए थे। अब उनके 13 वनडे में 18 विकेट हो गए।

विज्ञापन
Dunith Wellalage took five wickets dismissed Rohit Sharma Virat Kohli Hardik Pandya KL Rahul and Shubman Gill
दुनिथ वेलालगे ने रोहित शर्मा को आउट किया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप के सुपर-4 राउंड में मंगलवार (12 सितंबर) को भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हुईं। टीम इंडिया के बल्लेबाज इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके। पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन पारियां खेलने वाले रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी इस मुकाबले में फेल हो गए। श्रीलंका के गेंदबाज ने इन सभी को आउट कर दिया। 20 साल के दुनिथ वेलालगे इन दिग्गजों को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन


वेलालगे ने भारतीय टीम के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। उन्होंने 10 ओवर में 40 रन देकर पांच विकेट लिए। वेलालगे ने पहली बार अपने वनडे करियर के किसी मैच में पांच विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने दुनिया के कई दिग्गजों को एक ही पारी में आउट कर दिया। इस श्रीलंकाई स्पिनर ने रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या को पवेलियन भेजा। उन्होंने भारत के शुरुआती छह में से पांच खिलाड़ियों को आउट किया।
विज्ञापन

Dunith Wellalage took five wickets dismissed Rohit Sharma Virat Kohli Hardik Pandya KL Rahul and Shubman Gill
दुनिथ वेलालगे - फोटो : सोशल मीडिया
वेलालगे का करियर
वेलालगे ने पिछले साल जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। भारत के खिलाफ मुकाबला उनका 13वां वनडे मैच है। इससे पहले उन्हें 12 मैच में 13 विकेट लिए थे। अब उनके 13 वनडे में 18 विकेट हो गए। वहीं, वेलालगे अब तक श्रीलंका के लिए एक ही टेस्ट खेल सके हैं। टेस्ट में उनके नाम एक भी विकेट नहीं है।

Dunith Wellalage took five wickets dismissed Rohit Sharma Virat Kohli Hardik Pandya KL Rahul and Shubman Gill
अजंथा मेंडिस - फोटो : सोशल मीडिया
वेलालगे की गेंदबाजी से आई मेंडिस की याद
वेलालगे ने पांच विकेट लेकर अपने देश के पूर्व स्पिन गेंदबाज अजंथा मेंडिस की याद दिला दी। मेंडिंस ने भी अपने करियर की शुरुआत में भारत के खिलाफ कहर बरपाया था। उन्होंने भी एशिया कप में भारत के खिलाफ एक मैच में पांच से ज्यादा विकेट लिए थे। मेंडिंस ने अपने करियर के आठवें मैच में भारत के खिलाफ कहर बरपाया था। उन्होंने 2008 एशिया कप के दौरान कराची में 13 रन देकर छह विकेट लिए थे। तब मेंडिस ने भी वेलालगे की तरह दिग्गज खिलाड़ियों को आउट किया था। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग, सुरेश रैना, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, इरफान पठान और आरपी सिंह को आउट किया था। भारत वह मैच 100 रन से हारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed