{"_id":"66eed73f69b45527ed0d0fca","slug":"duleep-trophy-sixth-match-day-3-ind-a-vs-ind-c-and-ind-b-vs-ind-d-scorecard-shreyas-iyer-half-century-see-2024-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Duleep Trophy: पराग और शाश्वत के अर्धशतकों से इंडिया ए की स्थिति मजबूत, भुई-अय्यर और संजू ने भी किया प्रभावित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Duleep Trophy: पराग और शाश्वत के अर्धशतकों से इंडिया ए की स्थिति मजबूत, भुई-अय्यर और संजू ने भी किया प्रभावित
Sat, 21 Sep 2024 07:55 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अनंतपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अनंतपुर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 21 Sep 2024 07:55 PM IST
सार
इस शानदार पारी के दौरान भुई ने 10 चौके और तीन छक्के लगाए। इसमें उनका साथ कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी दिया। उन्होंने 50 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली जबकि अनुभवी बल्लेबाज संजू सैमसन ने 45 रन बनाए।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर-संजू सैमसन
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दलीप ट्रॉफी का यह सीजन खत्म होने की कगार पर पहुंच चुका है। अनंतपुर में जारी दो मुकाबलों के तीसरा दिन रोमांचक रहा। शनिवार को इंडिया ए के लिए रियान पराग और शाश्वत रावत ने अर्धशतक लगाए। दोनों के इस शानदार प्रदर्शन ने टीम को इंडिया सी के खिलाफ 333 रनों की बढ़त दिलाई। वहीं, इंडिया डी के लिए रिकी भुई, श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन ने दमदार पारियां खेलीं और टीम की बढ़त मजबूत की।
विज्ञापन
इंडिया ए बनाम इंडिया सी
तीसरे दिन रियान पराग ने 101 गेंद पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 73 रन बनाए जबकि रावत ने 67 गेंद पर 53 रन की पारी खेली जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल है। इससे इंडिया ए ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 270 रन बना लिए। कप्तान मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की और 34 रन बनाए। वहीं, पराग और रावत के बीच पांचवें विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी हुई जिससे इंडिया ए की कुल बढ़त 333 रन की हो गई। शनिवार का खेल समाप्त होने के समय विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र 40 जबकि तनुष कोटियान 13 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
इंडिया सी की तरफ से अंशुल कंबोज, गौरव यादव और मानव सुथार ने दो-दो विकेट लिए। इससे पहले इंडिया सी ने इंडिया ए के 297 के जवाब में अपनी पहली पारी सात विकेट पर 216 रन से आगे बढ़ाई, लेकिन पूरी टीम 234 रन पर आउट हो गई। इंडिया ए की तरफ से पहली पारी में बल्लेबाजी में कमाल दिखाने वाले आवेश खान ने तीन विकेट लिए। वहीं, 20 वर्षीय तेज गेंदबाज आकिब खान ने तीन विकेट झटके।

इंडिया बी बनाम इंडिया डी
रिकी भुई की नाबाद 90 रन की पारी की मदद से इंडिया डी ने शनिवार को अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 244 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 311 रन की कर ली। इस शानदार पारी के दौरान भुई ने 10 चौके और तीन छक्के लगाए। इसमें उनका साथ कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी दिया। उन्होंने 50 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली जबकि अनुभवी बल्लेबाज संजू सैमसन ने 45 रन बनाए। अय्यर ने 40 गेंद की अपनी आक्रामक पारी में सात चौके और एक छक्का जड़ा जबकि पहली पारी के शतकवीर सैमसन ने 53 गेंद में पांच चौके और दो छक्के जड़े। दिन का खेल खत्म होते समय भुई के साथ आकाश सेनगुप्ता (28) क्रीज पर मौजूद थे। दोनों ने छठे विकेट के लिए 83 रन की अटूट साझेदारी कर ली।
इससे पहले इंडिया बी ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 210 रन से आगे से करते हुए वाशिंगटन सुंदर की 87 रन की पारी की बदौलत अपनी पहली पारी में 282 रन बनाए। सुंदर ने 140 गेंद की पारी में सात चौके और एक छक्का जड़ा। इंडिया डी के लिए स्पिनर सौरभ कुमार ने पांच और अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए।
इंडिया डी की दूसरी पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने महज 18 रन तक तीन विकेट गंवाए। इसके बाद भुई और अय्यर ने तेजी से रन जुटाए। दोनों ने महज 10.3 ओवर में 75 रन की साझेदारी की जिसे मुकेश कुमार ने खत्म किया। उन्होंने अय्यर को मोहित अवस्थी के हाथों कैच कराया। भुई ने इसके बाद सैमसन के साथ 68 रन की साझेदारी से टीम के दबदबे को बढ़ाया।