फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Duleep Trophy: Shreyas Iyer Bat Wearing Sunglasses, Out on Duck in 7 Balls, Social Media Reactions see
WI Inning
80/2 (9 ov)
Target: 224
Rovman Powell 4(4)*
Kamil Pooran 21 (20)
WI need 144 runs in 11.0 remaining overs

Duleep Trophy: सनग्लास पहनकर बल्लेबाजी करने उतरे श्रेयस अय्यर, सात गेंद खेलकर शून्य पर हुए आउट, खूब हुए ट्रोल

Fri, 13 Sep 2024 03:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अनंतपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अनंतपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 13 Sep 2024 03:11 PM IST
सार

भारतीय टेस्ट टीम में वापसी को लेकर कोशिश में जुटे श्रेयस को दलीप ट्रॉफी से काफी उम्मीदें थीं कि वह बेहतर प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, वह इस टूर्नामेंट में अब तक फेल रहे हैं।

विज्ञापन
Duleep Trophy: Shreyas Iyer Bat Wearing Sunglasses, Out on Duck in 7 Balls, Social Media Reactions see
श्रेयस अय्यर - फोटो : Twitter

विस्तार

दलीप ट्रॉफी में इंडिया ए का सामना इंडिया डी से जारी है। यह मुकाबला अनंतपुर के रुरल डेवलपमेंट ट्रस्ट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली इंडिया ए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 290 रन बनाए थे। जवाब में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इंडिया डी की टीम ने अपनी पहली पारी में 183 रन बनाए। श्रेयस खुद खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। उन्होंने सात गेंदों का सामना किया। हालांकि, सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह रही कि श्रेयस सनग्लास पहनकर मैदान पर उतरे थे। इसको लेकर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Trending Videos

भारतीय टेस्ट टीम में वापसी को लेकर कोशिश में जुटे श्रेयस को दलीप ट्रॉफी से काफी उम्मीदें थीं कि वह बेहतर प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, वह इस टूर्नामेंट में अब तक फेल रहे हैं। इंडिया ए के खिलाफ भी वह खाता नहीं खोल सके। बल्ले से श्रेयस की विफलता के साथ-साथ उनका सनग्लास सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। फैंस उन्हें सनग्लास पहनकर मैदान पर आने को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। फैंस ने श्रेयस को ट्रोल करने में कोई कोताही नहीं बरती।


विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेयस फिलहाल टेस्ट और टी20 में टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और घरेलू क्रिकेट खेलकर फॉर्म में वापसी को लेकर कोशिश कर रहे हैं। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया था, लेकिन वह वहां भी फ्लॉप रहे थे। ऐसे में फिलहाल ऐसा कोई फॉर्मेट नहीं है, जहां उनकी भारत की प्लेइंग इलेवन में जगह निश्चित हो। श्रेयस ने दलीप ट्रॉफी में पिछली तीन पारियों में 9, 54 और 0 बनाया है। भारत को बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके लिए जल्द ही टीम का एलान होना है। 

श्रेयस अय्यर के सात गेंद-
  • गेंद 1: बैक ऑफ लेंथ गेंद, श्रेयस ने उसे बैकफुट पर खेला।
  • गेंद 2: बैक ऑफ लेंथ गेंद, श्रेयस ने उसे बैकफुट पर खेला।
  • गेंद 3: शॉर्ट लेंथ गेंद, श्रेयस बीट हो गए।
  • गेंद 4: बैक ऑफ लेंथ गेंद, श्रेयस ने उस गेंद को छोड़ दिया।
  • गेंद 5: शॉर्ट लेंथ गेंद, श्रेयस ने डक किया।
  • गेंद 6:बैक ऑफ लेंथ गेंद, श्रेयस ने उसे बैकफुट पर खेला।
  • गेंद 7: फुल लेंथ गेंद, बैकफुट पर ड्राइव किया, मिड ऑन पर कैच।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed