फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Duleep Trophy: Rishabh Pant back in form hits a fifty Mushir Khan out on zero India B takes a lead of 240 runs

Duleep Trophy: रंग में लौटे ऋषभ पंत ने ठोका पचासा, मुशीर खान शून्य पर आउट, इंडिया बी ने बनाई 240 रन की बढ़त

Sat, 07 Sep 2024 05:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 07 Sep 2024 05:48 PM IST
सार

इस मुकाबले के तीसरे दिन स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने जोरदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 47 गेंदों में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 61 रनों की पारी खेली। पहली पारी में वह सिर्फ सात रन बना पाए थे।

विज्ञापन
Duleep Trophy: Rishabh Pant back in form hits a fifty Mushir Khan out on zero India B takes a lead of 240 runs
पंत-मुशीर - फोटो : twitter

विस्तार

इंडिया ए और इंडिया बी के बीच बेंगलुरु में जारी मुकाबले का तीसरा दिन समाप्त हो गया। स्टंप्स के समय तक अभिमन्यू ईश्वरन (इंडिया बी) की टीम ने 31.3 ओवर में छह विकेट पर 150 रन जुटा लिए हैं और इंडिया ए के खिलाफ 240 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी रंग में लौट आए और शानदार अर्धशतक ठोका। वहीं, पहली पारी में 181 रन बनाने वाले मुशीर खान दूसरी पारी में शून्य पर आउट हो गए। 
विज्ञापन

पंत ने ठोका पचासा
इस मुकाबले के तीसरे दिन स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने जोरदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 47 गेंदों में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 61 रनों की पारी खेली। पहली पारी में वह सिर्फ सात रन बना पाए थे। उन्हें आकाश दीप ने शुभमन गिल के हाथों आउट कराया था। 

सरफराज ने की वापसी
दूसरी पारी में इंडिया बी के लिए पंत के अलावा सरफराज खान ने रन बनाए। उन्होंने 46 रनों की पारी खेली। हालांकि, वह अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए। युवा बल्लेबाज पहली पारी में नौ रन बनाकर आउट हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पारी में नहीं चला जायसवाल और ईश्वरन का बल्ला
इंडिया बी के लिए पहली पारी में शतक जड़ने वाले मुशीर खान दूसरी पारी में अपना खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें आकाश दीप ने अपना शिकार बनाया। वहीं, जायसवाल ने नौ, कप्तान अभिमन्यू ईश्वरन ने चार, नितीश कुमार रेड्डी ने 19 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर छह रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले इंडिया बी के 321 रनों के जवाब में इंडिया ए पहली पारी में 231 पर सिमट गई थी। केएल राहुल ने 37, मयंक अग्रवाल ने 36, तनुश कोटियन ने 32 और रियान पराग ने 30 रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed