{"_id":"57cceb774f1c1ba930317a26","slug":"duleep-trophy-india-green-vs-india-blue-day-1","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंडिया ब्लू की ठोस शुरूआत, परेशान हो गई रैना की सेना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंडिया ब्लू की ठोस शुरूआत, परेशान हो गई रैना की सेना
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:43 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : PTI
दलीप ट्रॉफी के ‘सेमीफाइनल’ मुकाबले में इंडिया ब्लू और इंडिया ग्रीन के बीच चल रहे मुकाबले में इंडिया ब्लू के ओपनर मयंक अग्रवाल ने शानदार शतक जमाया। इस मैच में जीतने वाली या फिर पहली पारी में आगे रहने वाली टीम फाइनल में इंडिया रेड के खिलाफ उतरेगी।
मयंक ने 218 बॉल में 161 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। मैच के पहले दिन इंडिया ब्लू ने अपना दबदबा बनाए रखा। इंडिया ग्रीन के गेंदबाज विकेट के लिए तरसते नजर आए। ग्रेटर नोएडा में चल रहे इस टूर्नामेंट में मयंक के अलावा कप्तान गंभीर और चेतेश्वर पुजारा ने भी अच्छी पारियां खेलीं। गंभीर ने 90 रन बनाए और पुजारा 63 रन बनाकर मैदान में खड़े हैं।

Trending Videos
गुलाबी गेंद से गेंदबाज फेल!
क्रिकेट
- फोटो : getty
दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ब्लू ने तीन विकेट खोकर 336 रन बना लिए थे। इंडिया ग्रीन के लिए गुलाबी गेंद से अशोक डिंडा और जसप्रीत बुमराह ने 1-1 विकेट चटकाया। गंभीर रनआउट होकर पवेलियन लौटे। सुरेश रैना की सेना के लिए पूरे दिन में कुछ भी उनके पक्ष में नहीं गया।
पुजारा का साथ निभाने के लिए अभिनव मुकुंद क्रीज पर मौजूद हैं। गंभीर और मयंक ने पहले विकेट के लिए 212 रनों की साझेदारी की। इस सीजन में पहली बार दलीप ट्रॉफी डे-नाइट टेस्ट के फॉर्मेट पर आयोजित की जा रही है। इसके साथ गुलाबी गेंद का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
दलीप ट्रॉफी से कई खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय टीम में डेब्यू करने की चाहत रखे हैं। इस मैच के शतकवीर मयंक अग्रवाल भी इनमें से एक हैं। इसके अलावा कई दलीप ट्रॉफी कई दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी का रास्ता भी बन सकती है।