{"_id":"82967b2a-17b4-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"duleep-trophy-final-battle-interesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलीप ट्रॉफी: फाइनल में पहुंचने की जंग हुई रोचक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दलीप ट्रॉफी: फाइनल में पहुंचने की जंग हुई रोचक
हैदराबाद/खेल डेस्क
Updated Tue, 16 Oct 2012 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नार्थ जोन और सेंट्रल जोन के बीच दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल मुकाबला रोमांचक हो गया है। दोनों ही टीमों पहली पारी में बढ़त के लिए संघर्ष कर रही हैं। नार्थ जोन के 451 रन के जवाब में सेंट्रल जोन ने तीसरे दिन मंगलवार को स्टंप्स तक 442 रन पर नौ विकेट गंवा दिए थे जबकि पहली पारी के आधार पर वह अब सिर्फ दस रन से पीछे है।
क्रीज पर भुवनेश्वर कुमार नाबाद 120 रन पर और आरआर सिंह 21 रन बनाकर टिके हैं। चौथे दिन बुधवार सुबह कुछ ओवरों में ही इस बात का फैसला हो जाएगा सेंटर और नार्थ जोन में से कौन सी टीम खिताबी मुकाबले में पहुंचेगी।
दोनों ही टीमों में अब तक जबरदस्त जंग देखने को मिले हैं। नार्थ जोन की ओर से जहां शिखर धवन ने शतक ठोका तो युवराज सिंह ने दोहरा शतक जड़े जबकि प्रवीण कुमार और मुरली कार्तिक ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ने चार-चार विकेट झटके।
विज्ञापन
वहीं, सेंट्रल जोन के खिलाड़ियों का एकजुट प्रदर्शन रहा। भुवनेश्वर कुमार ने शानदार शतक ठोका तो मोहम्मद कैफ (63) और महेश रावत (71) ने पचासे जड़ टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। अमित मिश्रा ने चार विकेट झटके जबकि परविंदर अवाना और ऋषि धवन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
यूपी के 21 वर्षीय भुवनेश्वर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में न केवल अपना पहला शतक जड़ा बल्कि सेंटर जोन को पहली पारी में बढ़त हासिल करने के करीब पहुंचा दिया। वह 263 मिनट तक क्रीज पर रहे और इस दौरान उन्होंने अब तक 12 चौके और तीन छक्के उड़ाए। सेंटर जोन को नौवां विकेट 342 के स्कोर पर गिरा था। इसके बाद भुवनेश्वर ने रितुराज के साथ आखिरी विकेट के लिए नाबाद 100 रन जोड़कर मैच को रोमांचक स्थिति में पहुंचा दिया।