{"_id":"649c7c8db8daa63eb8033f0b","slug":"duleep-trophy-east-zone-wraps-up-central-zone-for-182-runs-dhruv-shorey-century-strengthens-north-zone-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Duleep Trophy : पूर्व क्षेत्र ने मध्य क्षेत्र को 182 रन पर समेटा, ध्रुव शोरे के शतक से उत्तर क्षेत्र मजबूत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Duleep Trophy : पूर्व क्षेत्र ने मध्य क्षेत्र को 182 रन पर समेटा, ध्रुव शोरे के शतक से उत्तर क्षेत्र मजबूत
Thu, 29 Jun 2023 12:01 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:01 AM IST
सार
पूर्व क्षेत्र ने मध्य क्षेत्र को पहले दिन महज 182 रन पर समेट दिया। रिंकू ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 38 रन बनाए। त्रिपुरा के गेंदबाज मूरासिंह ने 42 रन देकर पांच विकेट झटके।
विज्ञापन
शतकीय पारी के दौरान ध्रुव शोरे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने वाले अलीगढ़ के रिंकू सिंह दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में पूर्व क्षेत्र के खिलाफ कुछ खास नहीं कर पाए। पूर्व क्षेत्र ने मध्य क्षेत्र को पहले दिन महज 182 रन पर समेट दिया। रिंकू ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 38 रन बनाए। त्रिपुरा के गेंदबाज मूरासिंह ने 42 रन देकर पांच विकेट झटके। जवाब में खेल समाप्ति पर आवेश खान ने दो विकेट झटककर पूर्व क्षेत्र का स्कोर दो विकेट पर 32 रन कर दिया।
रिंकू-उपेंद्र ने की 61 रन की साझेदारी
मध्य क्षेत्र के कप्तान शिवम मावी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। विवेक सिंह (21) और हिमांशु मंत्री (29) ने सधी शुरुआत देने की कोशिश की, दोनों ने 102 गेंद में 39 रन जोड़े। इसके बाद लगातार विकेट गिरने लगे। चार विकेट पर 86 रन के बाद रिंकू और विकेट कीपर उपेंद्र यादव (25) ने 61 रन की साझेदारी, लेकिन 58 गेंद में छह चौकों की मदद से 38 रन बनाने वाले रिंकू के आउट होते ही मध्य क्षेत्र की पारी 182 रन पर सिमट गई। मूरासिंह के पांच विकेट के अलावा शाहबाज अहमद ने 42 रन पर दो विकेट लिए।
आवेश ने पूर्व की ओपनिंग जोड़ी पवेलियन भेजी
जवाब में पूर्व क्षेत्र की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। शांतनु मिश्रा (6) और अभिमन्यु ईश्वरन (0) को आवेश खान ने पगबाधा आउट कर पूर्व का स्कोर 19 रन पर दो विकेट कर दिया। खेल खत्म होने पर सुदीप घरमानी 19 और शाहबाज अहमद 6 रन पर खेल रहे थे। आवेश ने 13 रन पर दो विकेट लिए।
विज्ञापन
उत्तर क्षेत्र ने बनाए छह विकेट पर 306 रन
उत्तर क्षेत्र ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में उत्तर-पूर्व क्षेत्र के खिलाफ ध्रुव शोरे के शतक की बदौलत पहले दिन का खेल खत्म होने पर छह विकेट पर 306 रन बना लिए। ऑलराउंडर निशांत सिंधू 76 और पुलकित नारंग 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। ध्रुव ने 211 गेंद में 22 चौकों की मदद से 135 रन की पारी खेली।
उत्तर-पूर्व के कप्तान रोंगसेन जोनाथन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनीं, लेकिन ध्रुव और प्रशांत गुप्ता (32) ने पहले विकेट केलिए 80 रन जोड़े। प्रभसिमरन सिंह 31 रन पर आउट हुए। धु्रव और निशांत ने पांचवें विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की। ध्रुव और कप्तान जयंत यादव (0) के आउट होने के बाद निशांत ने पुलकित सातवें विकेट के लिए 64 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं। पी जोटिन और किशन सिंह ने दो-दो विकेट लिए।