फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Duleep Trophy: Azharuddin will lead South Zone in the semi-finals, Tilak Varma was chosen as the first captain

Duleep Trophy: सेमीफाइनल में अजहरुद्दीन करेंगे दक्षिण क्षेत्र की अगुवाई, पहले तिलक वर्मा को चुना गया था कप्तान

Sun, 31 Aug 2025 03:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 31 Aug 2025 03:16 PM IST
सार

तिलक वर्मा के साथ अजहरुद्दीन टीम के उप-कप्तान थे और अब यह भूमिका तमिलनाडु के एन जगदीशन को सौंप दी गई है। तमिलनाडु के बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर भी सेमीफाइनल में नहीं खेलेंगे।

विज्ञापन
Duleep Trophy: Azharuddin will lead South Zone in the semi-finals, Tilak Varma was chosen as the first captain
मोहम्मद अजहरुद्दीन - फोटो : sportstar

विस्तार

केरल के बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन को उत्तर क्षेत्र के खिलाफ चार सितंबर से बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शुरू होने वाले दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के लिए रविवार को तिलक वर्मा की जगह दक्षिण क्षेत्र का कप्तान नियुक्त किया गया। तिलक वर्मा को पहले दक्षिण क्षेत्र का कप्तान नियुक्त किया गया था लेकिन उन्हें एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चुना गया है और इसलिए वह आगे दलीप ट्रॉफी में नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन


तिलक थे कप्तान
तिलक वर्मा के साथ अजहरुद्दीन टीम के उप-कप्तान थे और अब यह भूमिका तमिलनाडु के एन जगदीशन को सौंप दी गई है। तमिलनाडु के बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर भी सेमीफाइनल में नहीं खेलेंगे, क्योंकि वह अभी हाथ की चोट से उबर रहे हैं। पुडुचेरी के अंकित शर्मा और आंध्र के शेख रशीद को दलीप ट्रॉफी के अंतिम चार मैचों के लिए दक्षिण क्षेत्र की टीम में शामिल किया गया है। इन दोनों खिलाड़ियों को पहले स्टैंडबाय में रखा गया था। अंकित बाएं हाथ के स्पिनर हैं, जिन्होंने 68 प्रथम श्रेणी मैचों में 168 विकेट लिए हैं। रशीद शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी के 19 मैच में 1204 रन बनाए हैं।
विज्ञापन


दक्षिण क्षेत्र की टीम इस प्रकार है: मोहम्मद अज़हरुद्दीन (कप्तान), तन्मय अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल, मोहित काले, सलमान निज़ार, नारायण जगदीसन, त्रिपुराना विजय, तनय त्यागराजन, विजयकुमार विशाक, निधिश एमडी, रिकी भुई, बासिल एनपी, गुरजापनीत सिंह, स्नेहल कौथंकर, अंकित शर्मा, शेख रशीद।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टैंडबाय: मोहित रेडकर, आर स्मरण, एडेन एप्पल टॉम, आंद्रे सिद्धार्थ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed