फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Duleep Trophy: Ayush Badonis double century, after Central Zone, North Zone team also reached the semi-finals

Duleep Trophy: आयुष बडोनी का दोहरा शतक, मध्य क्षेत्र के बाद उत्तर क्षेत्र की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंची

Sun, 31 Aug 2025 10:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 31 Aug 2025 10:46 PM IST
सार

पहली पारी में 183 रन की बढ़त लेने वाली उत्तर क्षेत्र की टीम ने दिन की शुरुआत दूसरी पारी में दो विकेट पर 388 रन से आगे से की। टीम ने चार विकेट पर 658 रन पर पारी घोषित की तब उसकी बढ़त 833 रन की हो चुकी थी और दोनों कप्तानों ने मैच को ड्रॉ समाप्त करने पर सहमति जता दी।

विज्ञापन
Duleep Trophy: Ayush Badonis double century, after Central Zone, North Zone team also reached the semi-finals
आयुष बडोनी - फोटो : Ayush Badoni-instagram

विस्तार

आयुष बडोनी (नाबाद 204) की मदद से उत्तर क्षेत्र ने दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के चौथे और आखिरी दिन रविवार को पूर्व क्षेत्र को वापसी करने का मौका नहीं दिया और पहली पारी में बढ़त के आधार पर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। पहली पारी में 183 रन की बढ़त लेने वाली उत्तर क्षेत्र की टीम ने दिन की शुरुआत दूसरी पारी में दो विकेट पर 388 रन से आगे से की। टीम ने चार विकेट पर 658 रन पर पारी घोषित की तब उसकी बढ़त 833 रन की हो चुकी थी और दोनों कप्तानों ने मैच को ड्रॉ समाप्त करने पर सहमति जता दी।
विज्ञापन


बडोनी के साथ कन्हैया वधावन 23 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान अंकित शर्मा (198) दो रन से दोहरा शतक पूरा करने से चूक गए। बडोनी ने प्रथम श्रेणी कॅरिअर का दूसरा दोहरा शतक पूरा किया।बडोनी ने अंकित के साथ तीसरे विकेट के लिए 150 और निशांत सिंधू (68 रन) के साथ 157 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 600 के पार पहुंचा दिया। टीम ने बडोनी का दोहरा शतक पूरा होने के बाद पारी घोषित कर दी। बडोनी ने 233 गेंदों की पारी में 13 चौके और तीन छक्के जड़े जबकि सिंधू ने दो चौके और पांच छक्के लगाये। पहली पारी में हैट्रिक सहित पांच विकेट लेने वाले उत्तर क्षेत्र के गेंदबाज आकिब नबी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed