फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Duleep Trophy Ajinkya Rahane was upset by yashasvi jaiswal action sent him off the field during match

Duleep Trophy: यशस्वी की हरकत से परेशान हुए अजिंक्य रहाणे, मैच के दौरान मैदान से भेज दिया बाहर, देखें वीडियो

Sun, 25 Sep 2022 01:58 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर Published by: रोहित राज Updated Sun, 25 Sep 2022 01:58 PM IST
सार

यशस्वी जायसवाल दक्षिण क्षेत्र के बल्लेबाज टी रवि तेजा के खिलाफ लगातार स्लेजिंग कर रहे थे। वह लगातार रवि तेजा से भिड़ रहे थे। अंपायर ने उन्हें चेतावनी भी दी थी।

विज्ञापन
Duleep Trophy Ajinkya Rahane was upset by yashasvi jaiswal action sent him off the field during match
यशस्वी को बाहर भेजते रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पश्चिम क्षेत्र ने दक्षिण क्षेत्र को 294 रन से हरा दिया। उसने 19वीं बार इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। मैच के पांचवें दिन रविवार (25 सितंबर) को कोयंबटूर में अजीबोगरीब घटना हुई। पश्चिम क्षेत्र के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपनी टीम के खिलाफ यशस्वी जायसवाल को मैदान से बाहर भेज दिया। उन्होंने यशस्वी के अनुशासनहीन होने की वजह से यह फैसला लिया।
विज्ञापन


यशस्वी जायसवाल दक्षिण क्षेत्र के बल्लेबाज टी रवि तेजा के खिलाफ लगातार स्लेजिंग कर रहे थे। वह लगातार रवि तेजा से भिड़ रहे थे। अंपायर ने उन्हें चेतावनी भी दी थी। अंत में परेशान होकर अंपायरों ने रहाणे से बात करने का फैसला किया। जायसवाल की हरकतों से परेशान होकर रहाणे ने उन्हें मैदान से बाहर भेजने का फैसला किया। मैदान से बाहर जाते समय जायसवाल नाराज दिखाई दिए। हालांकि, उन्हें 65वें ओवर में फिर बुला लिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मैच की बात करें तो पश्चिम क्षेत्र ने पहली पारी में 270 रन बनाए थे। इसके बाद दक्षिण ने पहली पारी में 327 रन बनाए। पश्चिम ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 585 रन का पहाड़ स्कोर बनाया। दक्षिण को मैच जीतने के लिए 529 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन वह दूसरी पारी में सिर्फ 234 रन ही बना सकी।




पश्चिम क्षेत्र ने पहली पारी में पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में जबरदस्त वापसी की थी। चौथे दिन यशस्वी जायसवाल (265), सरफराज खान (नाबाद 127) और हेत पटेल (नाबाद 51 रन) की शानदार पारियों की मदद से पश्चिम क्षेत्र ने चार विकेट के नुकसान पर 585 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण क्षेत्र के 154 रन पर 6 विकेट गिर चुके थे। पांचवें दिन टीम अपने स्कोर में सिर्फ 80 रन ही जोड़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed