फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Duanne Olivier takes six wicket against pakistan in first Test day-1 at Centurion

ओलिवर के आगे पाकिस्तान ने टेके घुटने, पहली पारी 181 पर सिमटी, द.अफ्रीका का स्कोर 127/5 

Wed, 26 Dec 2018 10:14 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 26 Dec 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
Duanne Olivier takes six wicket against pakistan in first Test day-1 at Centurion
Duanne Olivier

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। सेचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क में खेले जा रहे पहले टेस्ट में दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए हैं। फिलहाल, टेंबा बावुमा 38* और डेल स्टेन 13* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दक्षिण अफ्रीका अभी 54 रन पीछए हैं, जबकि उसके 5 विकेट शेष हैं।

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की हालत दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डुआने ओलिवर ने खराब कर दी, जिसकी बदौलत पाकिस्तान की पहली पारी महज 181 रन पर ही सिमट गई। इसके पहले पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। 
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। महज एक रन पर पाक को सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद  17 रन के स्कोर पर टीम का दूसरा विकेट फखर जमान (12) के रूप में गिरा। इस तरह से 100 रन के भीतर ही पाकिस्तान के 7 विकेट गिर चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहमान टीम की तरफ से बाबर आजम ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 79 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 71 रन की शानदार पारी खेली। असके अलावा अजहर अली ने 36 और बसन अली ने नाबाद 21 रन बनाए। मेजबान टीम दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डुआने ओलिवर ने 37 रन देकर 6 विकेट झटके। वहीं, डेल स्टेन ने फखर जमान का विकेट हासिल कर दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। इस दौरान उन्होंने पूर्व दिग्गज शॉन पोलक (421 विकेट) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।


पाकिस्तान के 181 रन के जवाब में उतरी प्रोयटियाज की टीम की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही। 19 रन के स्तोर पर मेजबान टीम का पहला विकेट गिरा। हसन अली ने मार्करम (12) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद एल्गर (22) और हाशिम अमला (8) भी सस्ते स्कोर पर चलते बने। पाकिस्तान की तरफ से हसन अली और शाहिन अफरीदी ने 2-2 विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed