फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dream 11 will be new Title Sponsorship For IPL 2020

Dream 11 होगा IPL 2020 का स्पॉन्सर, BCCI ने 222 करोड़ रुपये में बेचे अधिकार

Tue, 18 Aug 2020 03:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 18 Aug 2020 03:21 PM IST
सार

पीटीआई के अनुसार इस नीलामी में ड्रीम 11 के 222 करोड़ के मुकाबले एजुकेशन एप कंपनी बायजूज ने 201 करोड़ और अनअकैडमी ने 170 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। प्रमुख दावेदार समझे जा रहे टाटा ग्रुप ने तो फाइनल बोली में हिस्सा ही नहीं लिया।

विज्ञापन
Dream 11 will be new Title Sponsorship For IPL 2020

विस्तार

कोरोना काल में खेले जाने वाले आईपीएल के 13वें संस्करण का नया स्पॉन्सर मिल गया है। चीनी कंपनी VIVO के हटने के बाद फैंटसी स्पोर्टस कंपनी ड्रीम 11 ने 222 करोड़ रुपये में नए अधिकार खरीदे हैं। यह बोली VIVO के सालाना 440 करोड़ रुपये से 218 करोड़ रुपये कम है। बोर्ड ने कोरोना वायरस की वजह से जारी लॉकडाउन के चलते बाजार की स्थिति को देखते हुए स्पॉन्सरशिप की रकम 100 करोड़ रुपये कम की थी। टाइटल प्रायोजन अधिकार की होड़ में टाटा समूह, बायजू जैसे दिग्गज समूह भी शामिल थे। आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक इस साल संयुक्त अरब अमीरात में किया जाएगा।

विज्ञापन

टाटा का दावा था सबसे मजबूत

Dream 11 will be new Title Sponsorship For IPL 2020
टाटा समूह - फोटो : FACEBOOK

सूत्रों की माने तो टाटा पूरी गंभीरता से इस बार आईपीएल का प्रायोजक बनना चाह रहा था। बोर्ड ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि केवल वही कंपनियां आगे आए, जिनका सालाना टर्नओवर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा हो। हालांकि बायजूस और अनअकैडमी जैसे स्टार्टअप भी इन शर्तों को पूरा करते थे, लेकिन टाटा संस पूरी तरह एक भारतीय ब्रांड है इसलिए उसे दौड़ का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।






पतंजलि पहले ही हो गया था दौड़ से बाहर
सोशल मीडिया पर योगगुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि को भी बड़ा दावेदार माना जा रहा था। खुद कंपनी के ओर से स्पॉन्सरशिप लेने की इच्छा जताई गई थी, लेकिन बीते दिनों बाबा रामदेव ने यह कहते हुए पूरी बात का खंडन कर दिया था कि पतंजलि तभी स्पॉन्सरशिप के लिए आगे आएगी, जब कोई दूसरी भारतीय कंपनी इस अधिकार को नहीं पाना चाहती। इनके अलावा समय-समय पर अमेजॉन, रिलायंस जियो और कोका-कोला इंडिया जैसी दिग्गज कंपनियों की दावेदारी की बातें भी सामने आती रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच होगा UAE में IPL

Dream 11 will be new Title Sponsorship For IPL 2020
IPL 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में कोरोना वायरस महामारी के बढते मामलों के कारण यूएई में टूर्नामेंट कराया जा रहा है। सरकार ने पिछले सप्ताह बीसीसीआई को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी। अधिकांश टीमें 20 अगस्त के बाद रवाना होंगी, उन्हें रवानगी से पहले 24 घंटे के भीतर दो आरटी पीसीआर टेस्ट कराने होंगे। टूर्नामेंट पूरी तरह से बायो-सिक्योर माहौल में होगा। सारे मैच शारजाह, अबूधाबी और दुबई में ही होंगे। हालांकि अभी शेड्यूल नहीं आया है लेकिन, इस बार टूर्नामेंट 53 दिन तक चलेगा। 10 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) होंगे। पहली बार शाम आठ बजे की बजाय मैच 7:30 बजे से खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed