फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dose selectors changed Asia Cup team for Shubman Gill he was added later in squad wasim jaffer dig at it

Asia Cup 2023: क्या शुभमन गिल को एशिया कप की टीम से कर दिया गया था बाहर? मामले पर वसीम जाफर का तंज हुआ वायरल

Mon, 21 Aug 2023 06:28 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 21 Aug 2023 06:28 PM IST
सार

एशिया कप के लिए भारतीय टीम में पहले शुभमन गिल का नाम नाम नहीं था, लेकिन अंतिम टीम जारी किए जाने पर गिल टीम का हिस्सा थे। गिल का नाम आठ मिनट बाद टीम में शामिल किया गया। तब तक संजय बांगर इस पर दुख भी जाहिर कर चुके थे। 
 

विज्ञापन
Dose selectors changed Asia Cup team for Shubman Gill he was added later in squad wasim jaffer dig at it
शुभमन गिल और अजीत अगरकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। भारतीय क्रिकेट चयन समिति ने इस टूर्नामेंट के लिए 17 सदस्यीय टीम का एलान किया है और संजू सैमसन को रिजर्व खिलाड़ी के रुप में टीम का हिस्सा बनाया गया है। एशिया कप की टीम का एलान बीसीसीआई की बैठक के बाद हुआ। यह बैठक दिल्ली में आयोजित की गई और ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स में टीम जारी की गई। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि पहले जिस टीम का एलान हुआ, उसे आठ मिनट बाद बदल दिया गया और आधिकारिक रूप से जो टीम जारी की गई। उसमें शुभमन गिल का नाम था, जबकि जो टीम पहले जारी की गई थी, उसमें शुभमन गिल शामिल नहीं थे। 
विज्ञापन


क्या है मामला?
बीसीसीआई की बैठक के बाद टीम का एलान किया गया। इस टीम में शुभमन गिल नहीं थे और स्टार स्पोर्ट्स के एंकर जतिन सप्रू ने इस मामले में पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर और सुनील जोशी से सवाल भी किया। इस पर दिग्गजों ने कहा कि जो खिलाड़ी दो-तीन साल से खेल रहा है। उसे टीम में नहीं रखा गया है, जबकि इसी साल इस खिलाड़ी ने वनडे में दोहरा शतक भी लगाया था। वहीं, हाल ही में भारत के लिए डेब्यू करने वाले तिलक वर्मा टीम में हैं। हालांकि, आठ मिनट बाद अपडेटेड टीम जारी की गई और इस टीम में शुभमन गिल का नाम शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वसीम जाफर ने इस मामले में मजे लिए हैं। उन्होंने एक फोटो ट्वीट की, जिसमें पहले एक मछली की फोटो है, जिसके गिल बंद हैं। वहीं, दूसरी फोटो में मछली के गिल खुले हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने पहले फोटो में वह समय लिखा, जब गिल के बिना टीम जारी की गई थी और दूसरी फोटो में वह समय लिखा, जब गिल के साथ टीम का एलान हुआ। वसीम जाफर के अलावा भी कई लोगों ने सोशल मीडिया पर बीसीसीआई और स्टार स्पोर्ट्स के मजे ले लिए।

Dose selectors changed Asia Cup team for Shubman Gill he was added later in squad wasim jaffer dig at it
भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला
टीम सेलेक्शन को लेकर क्या बोले रोहित?
रोहित ने टीम सेलेक्शन को लेकर कहा- अजीत अगरकर हाल ही में मुख्य चयनकर्ता बने हैं, इसलिए मैंने उन्हें अपडेट रखने की कोशिश की है। हम चाहते हैं कि इस टीम में ऐसे खिलाड़ी हों जो हर स्थान पर बल्लेबाजी कर सकें। पूरी टीम इंडिया के लिए यह अहम है। हमने सभी खिलाड़ियों को यही संदेश देने की कोशिश की है। यह क्लब क्रिकेट नहीं है। भारत के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा। हम किसी मुश्किल में फंसना नहीं चाहते थे। सभी सात-आठ बल्लेबाजी स्थान सभी के लिए खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed