{"_id":"61c21aa630c09612161906da","slug":"doping-india-ranks-third-in-anti-doping-rules-violations-with-the-highest-number-of-cases-in-body-building-then-athletics","type":"story","status":"publish","title_hn":"Doping: डोपिंगरोधी नियमों का उल्लंघन करने में भारत तीसरे स्थान पर, 152 मामलों में सर्वाधिक 57 बॉडी-बिल्डिंग से","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Doping: डोपिंगरोधी नियमों का उल्लंघन करने में भारत तीसरे स्थान पर, 152 मामलों में सर्वाधिक 57 बॉडी-बिल्डिंग से
Tue, 21 Dec 2021 11:49 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:49 PM IST
सार
भारत इस सूची में केवल रूस (167) और इटली (157) से पीछे है, जबकि ब्राजील (78) चौथे और ईरान (70) पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन
डोपिंग टेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत विश्व के उन देशों की सूची में बना हुआ है जहां डोपिंग के सर्वाधिक मामले पाए गए हैं और 2019 में डोपिंगरोधी नियमों का उल्लंघन करने के मामलों के आधार पर वह तीसरे स्थान पर था। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2019 में डोपिंगरोधी नियमों के उल्लंघन के 152 मामले (विश्व के कुल मामलों का 17 प्रतिशत) पाए गए।
इसमें डोपिंग के सर्वाधिक आरोपी बॉडी-बिल्डिंग (57) में पाए गए। डोपिंगरोधी नियमों का उल्लंघन करने वाले ओलंपिक खेलों में भारोत्तोलन 25 मामलों के साथ सबसे आगे है। उसके बाद एथलेटिक्स (20) और कुश्ती (10) का नंबर आता है। मुक्केबाजी और जूडो में चार-चार ऐसे मामले पाए गए। चार क्रिकेटरों ने भी 2019 में डोपिंगरोधी नियमों का उल्लंघन किया था।
भारत इस सूची में केवल रूस (167) और इटली (157) से पीछे है, जबकि ब्राजील (78) चौथे और ईरान (70) पांचवें स्थान पर है। अंतरराष्ट्रीय डोपिंग रोधी नियमों का पालन नहीं करने के कारण रूस टोक्यो ओलंपिक में अपनी राष्ट्रीय टीम को नहीं उतार पाया था और उसके खिलाड़ियों ने रूसी ओलंपिक समिति के तहत हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
लगातार बढ़े हैं मामले
भारत 2018 में डोपिंगरोधी नियमों के उल्लंघन के मामलों में चौथे जबकि 2017 में सातवें स्थान पर था। भारत में 2017 में 57 जबकि 2018 में 107 मामले पाए गए थे। वह 2018 में रूस (144), इटली (132) और फ्रांस (114) के बाद चौथे स्थान पर था। उस रिपोर्ट में डोपिंगरोधी नियमों का उल्लंघन करने वाले सर्वाधिक खिलाड़ी भारोत्तोलन (22) से थे और उसके बाद एथलेटिक्स (16) का नंबर था।