{"_id":"201f1d76-f0a8-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"doping-in-sports-is-unacceptable-kohli","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल में डोपिंग को 'विराट' अपराध मानते हैं कोहली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खेल में डोपिंग को 'विराट' अपराध मानते हैं कोहली
मुंबई/एजेंसी
Updated Sat, 20 Jul 2013 12:49 AM IST
विज्ञापन
भारतीय टीम के उपकप्तान विराट कोहली ने कहा कि खेल में डोपिंग को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाए और जो कोई भी इसकी गरिमा को ठेस पहुंचाता है उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले।
विज्ञापन
कोहली का यह बयान कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाड़ी प्रदीप सांगवान के डोप में फंसने के ठीक एक दिन बाद आया है।
यहां एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए कोहली ने कहा, ‘डोप को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
जो कोई खेल का सम्मान नहीं करता और इसे कलंकित करने की कोशिश करता है उसे जितनी गंभीर सजा हो, मिलनी चाहिए।
खेल से आपको जीवन में सब कुछ देता है। अगर आप इसका सम्मान ही नहीं करोगे तो फिर आप खेलने के हकदार भी नहीं हो।
दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।’ हालांकि कोहली ने स्वीकार किया कि जानकारी के अभाव में कई बार एथलीटों से धोखे में भी प्रतिबंधित दवाओं का सेवन हो जाता है।
विज्ञापन