{"_id":"e44b31ea-7dca-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"don-t-put-pressure-on-me-said-afridi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझ पर दबाव मत बनाओ: आफरीदी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुझ पर दबाव मत बनाओ: आफरीदी
कराची/एजेंसी
Updated Sat, 23 Feb 2013 08:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की ट्वंटी-20 और वन-डे टीम में शामिल किए गए पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने कहा कि राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को बेबुनियाद बयान देकर उनके ऊपर दबाव नहीं डालना चाहिए। आफरीदी की टीम में वापसी पर राष्ट्रीय चयनकर्ता इकबाल कासिम ने कहा था कि उन्हें अच्छा प्रदर्शन करके अपने चयन को सही साबित होगा।
विज्ञापन
आफरीदी ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि इकबाल कासिम ने यह बात मेरे लिए किस संदर्भ में यह बात कही। लेकिन किसी को भी मेरे ऊपर दबाव नहीं डालना चाहिए। मेरे प्रशंसक मुझे अभी भी खेलते हुए देखना चाहते हैं और यह फैसला सिर्फ मैं ही करूंगा कि मुझे कब खेलना है और जाना है। मैंने हमेशा कहा है कि मैं किसी को यह कहने का मौका नहीं दूंगा कि मेरे जाने का समय आ गया है।’
विज्ञापन