{"_id":"e803dd4a-7461-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"do-not-want-to-waste-opportunities-like-last-time-says-shikhar-dhawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगारूओं की धुनाई के मूड में है टीम इंडिया का यह बल्लेबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कंगारूओं की धुनाई के मूड में है टीम इंडिया का यह बल्लेबाज
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 11 Feb 2013 09:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किए गए ओपनर शिखर धवन ने कहा कि वह इस बार किसी भी हाल में मौके को गंवाना नहीं चाहते हैं। धवन ने कहा, ‘भारतीय टीम में स्थायी जगह न बना पाने के लिए मैं किसी और पर दोष नहीं मढ़ सकता क्योंकि जब मैं पिछले साल वेस्ट इंडीज दौरे पर गया था तब मेरे प्रदर्शन में निरंतरता नहीं थी। इसी कारण मैं पांच वन-डे मैचों से ज्यादा भारत के लिए नहीं खेल सका। यह सभी चीजें मेरे दिमाग में हैं और अब मैं इस मौके को गंवाना नहीं चाहता।’
विज्ञापन
विंडीज दौरे पर धवन ने पांच वन-डे मैचों में एक पचासे के साथ सिर्फ 69 रन बनाए थे। धवन ने कहा, ‘मैं विंडीज दौरे पर अच्छे प्रदर्शन के लिए कोई बहाना नहीं बनाना चाहता लेकिन वहां की पिचें काफी धीमी थी और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से नहीं आ रही थी। लेकिन मुझे वहां ज्यादा रन बनाने चाहिए थे।’
विज्ञापन
दिल्ली के ओपनर शिखर धवन को लगातार अच्छे प्रदर्शन का फल मिला। ईरानी ट्रॉफी मुकाबले में 63 रन बनाने के अलावा इस सत्र में उन्होंने प्रथम श्रेणी मैचों में 55.53 की औसत से 833 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 3 अर्द्धशतक भी शामिल हैं। इंग्लैंड एकादश के खिलाफ दिल्ली की ओर से शिखर ने 110 रनों की पारी खेली। दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में भी शिखर ने शतक जड़े।
विज्ञापन