फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dishant Yagnik to rejoin Rajasthan Royals after testing negative for Covid 19

राजस्थान रॉयल्स के फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक कोविड-19 से उबरे, दुबई में टीम से जुड़े

Sat, 29 Aug 2020 11:20 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 29 Aug 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
Dishant Yagnik to rejoin Rajasthan Royals after testing negative for Covid 19
Dishant Yagnik - फोटो : ट्विटर

राजस्थान रॉयल्स के फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक कोविड-19 वायरस से उबर गए हैं और लगातार दो जांच में नेगेटिव आने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले अपनी टीम से जुड़ गए हैं। 37 साल के याग्निक को 12 अगस्त को टीम की रवानगी से पहले वायरस से संक्रमित पाया गया था। आईपीएल संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितंबर से तीन शहरों में खेला जाएगा।

विज्ञापन


याग्निक उदयपुर में अपने गृहनगर में थे, वहीं उन्हें कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था और उन्हें 14 दिन के अनिवार्य पृथकवास के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया। फ्रेंचाइजी ने ट्वीट किया, ‘14 दिन का पृथकवास, दो नेगेटिव परीक्षण, एक फिटनेस टेस्ट, क्षेत्ररक्षण कोच दिशांत याग्निक आईपीएल 2020 के लिए तैयार।’ टीम अधिकारी ने लिखा, ‘वह आज तड़के यहां पहुंच गए। ’ हालांकि वह छह दिन के पृथकवास में रहेंगे और तीन कोविड-19 जांच में नेगेटिव आने के बाद टीम की ट्रेनिंग से जुड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed