फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dinesh Karthik to lead Tamil Nadu in Syed Mushtaq Ali Trophy

सैयद मुश्ताक ट्रॉफी: दिनेश कार्तिक को अहम जिम्मेदारी, संभालेंगे इस टीम की कमान

Wed, 23 Dec 2020 08:55 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 23 Dec 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
Dinesh Karthik to lead Tamil Nadu in Syed Mushtaq Ali Trophy
Dinesh Karthik - फोटो : amar ujala

टीम इंडिया से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अहम जिम्मेदारी मिली है। वह तमिलनाडु टीम की कमान संभालेंगे। वहीं, विजय शंकर को उपकप्तान बनाया गया है। बता दें कि मुश्ताक अली ट्रॉफी अगले साल 10 जनवरी से खेली जानी है।

विज्ञापन


बता दें कि बल्लेबाज अरुण कार्तिक और गेंदबाज संदीप वारियर की भी टीम में वापसी हुई है। दरअसल, अरुण कार्तिक सात साल के लम्बे अंतराल के बाद तमिलनाडु की टीम में वापस लौटे हैं। वहीं, चोट के कारण वरुण चक्रवर्ती भी टीम में नहीं है। इनके अलावा अभिनव मुकुंद को भी टीम में जगह नहीं मिली है।
विज्ञापन


बता दें कि आर अश्विन, वाशिंगटन सुंदर और टी नटराजन स्क्वाड में शामिल नहीं किए गए हैं। ये तीनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। वहीं, टीम में मुरुगन अश्विन, आर साई किशोर और एम सिद्धार्थ को शामिल किया गया है। बता दें कि तमिलनाडु को एलीट ग्रुप बी में रखा गया है। टीम गुरुवार से शिविर में हिस्सा लेगी और अभ्यास मैच भी खेलेगी। वहीं, टीम दो जनवरी को कोलकाता के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के चयनकर्ता वासुदेवन ने कहा था, 'हमने अरुण कार्तिक और संदीप वारियर को अभ्यास मैच खेलने का मौका दिया है ताकि उनके प्रदर्शन पर नजर डाली जा सके। खिलाड़ियों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए टी-20 प्रारूप के हिसाब से इस समय हमारे पास सबसे अच्छा स्क्वाड है।'


तमिलनाडु का पूरा स्क्वाडः
दिनेश कार्तिक (कप्तान), विजय शंकर (उपकप्तान), बी अपराजित, बी इंद्रजीत, एम शाहरुख खान, सी हरि निशांत, केबी अरुण कार्तिक, प्रदोष रंजन पॉल, एन जगदीसन, अश्विन क्रिस्ट, एम मोहम्मद, जी पेरियासामी, संदीप वारियर, जे कौसिक, आर सोनू यादव, एम अश्विन, आर साई किशोर, एम सिद्धार्थ, एल सूर्यप्रकाश, आर एस जगन्नाथ सिनीवास।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed