{"_id":"60cda24873803908cb194a65","slug":"dinesh-karthik-shared-waking-up-to-the-sun-photo-on-social-media-from-southampton-ahead-of-start-of-wtc-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"WTC Final 2021: साउथम्पटन में खिली धूप, दिनेश कार्तिक के ट्वीट से खेल होने की बढ़ी उम्मीद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC Final 2021: साउथम्पटन में खिली धूप, दिनेश कार्तिक के ट्वीट से खेल होने की बढ़ी उम्मीद
Sat, 19 Jun 2021 01:22 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:22 PM IST
सार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथ्मपटन में खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का खेल आज हो सकत है। पहले दिन बारिश के चलते टॉस तक नहीं हुआ था। वहीं आज एजिस बाउल में चमकीली धूप खिली है।
विज्ञापन
साउथम्पटन
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच का इंतजार सभी बेसब्री से कर रहे हैं। यह फाइनल मुकाबला 18 जून से खेला जाना था। लेकिन पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया। साउथम्पटन में खराब मौसम के चलते पहले दिन टॉस तक नहीं हो सका। वहीं दूसरे दिन की बात की जाए तो साउथम्पटन का मौसम थोड़ा बेहतर है। जो क्रिकेट फैन्स के लिए रोमांचित करने वाली खबर है।
विज्ञापन
टेस्ट मैच के दूसरे दिन खेल होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने साउथम्पटन की एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में मैदान पर खिली हुई धूप नजर आ रही। फोटो के जरिए पता चल रहा है कि आज दूसरे दिन एजिस बाउल में फाइऩल मैच शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
Waking up to the sun ☀️#WTCFinal pic.twitter.com/ksizgYYwbB
विज्ञापन विज्ञापन— DK (@DineshKarthik) June 19, 2021
दिनेश कार्तिक द्वारा ट्वीटर पर पोस्ट की गई इस फोटो में एजिस बाउल में चमकीली धूप दिखाई दे रही है। इससे उम्मीद की जा सकती है कि शनिवार को साउथम्पटन में मौसम अच्छा रहेगा। लेकिन दिन में कई बार बौछार आ सकती है। कार्तिक ने सूरज के निकलने की तस्वीर पोस्ट की है। लेकिन इसके अलावा बैकग्राउंड में बादल दिखाई दे रहे हैं।
अच्छी बात ये है कि आउटफील्ड सूखी है और पिच पर कवर नहीं थे। गुरुवार को शहर में दिन भर हुई लगातार बारिश के बाद पानी जमा हो गया था। रुकने की अपेक्षा ज्यादा बारिश हुई। जिसके चलते आउटफील्ड गीली हुई। लेकिन वहीं शनिवार को एकदम अलग तरह का मौसम है।
शनिवार की बात की जाए तो पहले आधा दिन तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इसके बाद सूरज और बादलों के बीच आंख मिचोली का खेल शुरू होगा। दोपहर के बाद बारिश होने के पूरे आसार हैं। वहीं शाम के वक्त चीजें थोड़ा मुश्किल हो सकती हैं।