फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dinesh karthik selected in Afghanistan Test and Wriddhiman Saha ruled out  

दिनेश कार्तिक को मिला ऐतिहासिक टेस्ट का टिकट, घायल साहा की लेंगे जगह

Sat, 02 Jun 2018 04:42 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 02 Jun 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
dinesh karthik selected in Afghanistan Test and Wriddhiman Saha ruled out  
दिनेश कार्तिक

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा चोटिल होने के कारण 14 जून को बैंगलोर में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले ऐतिहासिक टेस्ट से बाहर हो गए हैं। साहा की जगह दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि रिद्धिमान साहा को सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से 25 मई को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर के दौरान चोट लगी थी।

विज्ञापन


बीसीसीआइ की प्रेस विज्ञपति में कहा गया है कि, साहा बीसीसीआइ की मेडिकल टीम की निगरानी में चोट से उभर रहे थे, लेकिन मैनजमेंट ने उन्हें आराम देने के लिए इस टेस्ट से बाहर रखने का फैसला किया है जिसके की वो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले पूरी तरह से फिट हो सके। उन्हें फिट होने में 5 से 6 हफ्ते का समय लग सकता है। एमएसके प्रसाद की अगुआई वाली चयन समिति ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच के लिए कार्तिक को साहा के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है। क्योंकि इन दिनों कार्तिक बेहद ही शानदार फॉर्म में हैं।
विज्ञापन


बता दें कि कार्तिक ने पिछला टेस्ट 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था, लेकिन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड जबर्दस्त रहा है। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड में 2007 में टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने सीरीज में तीन अर्धशतक (लॉर्ड्स में 60, नॉटिंघम में 77 और ओवल में 91 रन) लगाए थे। दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया के लिए 23 टेस्ट मैचों में 7 अर्द्धशतकों की मदद से 1000 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed