फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dinesh Karthik has questioned Hardik Pandya's removal from the vice-captaincy of the Indian T20I side

IND vs ENG: हार्दिक पांड्या को टी20 टीम का उपकप्तान नहीं बनाए जाने पर भड़के कार्तिक, फैसले पर उठाए सवाल

Sat, 18 Jan 2025 11:52 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 18 Jan 2025 11:52 AM IST
सार

रोहित के टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने के बाद माना जा रहा था कि हार्दिक ही उनके उत्तराधिकारी होंगे, लेकिन चयनकर्ताओं ने सूर्यकुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी और इस अनुभवी ऑलराउंडर को उपकप्तान भी नहीं बनाया।

विज्ञापन
Dinesh Karthik has questioned Hardik Pandya's removal from the vice-captaincy of the Indian T20I side
हार्दिक पांड्या - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने भारतीय टी20 टीम के उपकप्तानी पद से हार्दिक पांड्या को हटाए जाने पर सवाल खड़े किए हैं। रोहित शर्मा के टी20 विश्व कप के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने के बाद हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंपी गई थी। हार्दिक एक वक्त तक टी20 कप्तान बनने के प्रबल दावेदार थे, लेकिन उन्हें उपकप्तान तक नहीं बनाया गया। 
विज्ञापन

सूर्यकुमार को सौंपी गई थी कमान 
टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार के नेतृत्व में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीती थी। शुभमन गिल के टी20 टीम से हटने के बाद चयनकर्ताओं ने बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए कोई उपकप्तान नहीं चुना था। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है। इससे कार्तिक नाराज हुए और उन्होंने हार्दिक की अनदेखी पर सवाल खड़े किए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्तिक ने कहा, मुझे नहीं पता कि क्यों हार्दिक को उपकप्तान भी नहीं बनाया गया। मुझे इसके पीछे कोई कारण नजर नहीं आता है। उन्होंने अच्छा किया। टीम ने द्विपक्षीय सीरीज में अच्छा किया है, इसलिए उपकप्तान नहीं बनाना मेरी समझ से परे है। 
विज्ञापन

रोहित की अनुपस्थिति में हार्दिक संभालते थे कप्तानी
टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम के बाहर होने के बाद हार्दिक को टी20 टीम की कमान सौंपी गई थी। हार्दिक ने 16 टी20 मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाली जिसमें से भारत ने 11 मुकाबले जीते, जबकि पांच में उसे हार मिली। हालांकि, टी20 विश्व कप 2024 से पहले रोहित की वापसी के बाद हार्दिक को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया था। 

रोहित के टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने के बाद माना जा रहा था कि हार्दिक ही उनके उत्तराधिकारी होंगे, लेकिन चयनकर्ताओं ने सूर्यकुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी और इस अनुभवी ऑलराउंडर को उपकप्तान भी नहीं बनाया। जब इस बारे में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर से पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि टीम को ऐसे कप्तान की जरूरत है जो अधिक समय टीम के लिए उपलब्ध रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed