{"_id":"5e519ca18ebc3ef39030edda","slug":"difficult-to-play-in-world-cup-for-poonam-yadav-due-to-injury-at-one-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया के लिए काल बनकर आई पूनम, एक समय चोट के कारण विश्व कप में खेलना था मुश्किल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया के लिए काल बनकर आई पूनम, एक समय चोट के कारण विश्व कप में खेलना था मुश्किल
Sun, 23 Feb 2020 02:57 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 23 Feb 2020 02:57 AM IST
सार
- 50 दिन पहले शिविर के दौरान लग गई थी उंगली में चोट
- आत्मविश्वास ने भरी नई ऊर्जा, खुराक और फिटनेस पर दिया जोर
विज्ञापन
पूनम यादव
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंगुली में फ्रैक्चर के कारण एक समय पूनम यादव का विश्व कप में खेलना भी संदिग्ध हो गया था, लेकिन भारतीय लेग स्पिनर ने कहा कि आत्मविश्वास ने उन्हें नई ऊर्जा दी और इसकी बानगी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में उनके प्रदर्शन में भी दिखी।
विज्ञापन
दिसंबर में टूर्नामेंट से पहले एक शिविर के दौरान यादव की अंगुली में चोट लग गई थी। शुरुआती मैच में ऑस्ट्रेलिया पर जीत की सूत्रधार बनीं यादव अगर नहीं खेल पाती तो भारत को उनकी कमी जरूर खलती।
विज्ञापन
पूनम ने 17 रन देकर चार विकेट लिए।
उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता था कि चोट इतनी बदतर हो जाएगी। चोट के बाद मैने अपनी डाइट और फिटनेस पर फोकस किया। यादव ने आईसीसी वेबसाइट पर कहा कि मुझे विश्वास था कि मैं किसी भी समय गेंदबाजी कर सकती हूं। रमन सर ने पूछा कि क्या मैं मानसिक रूप से तैयार हूं। मैने कहां, हां लेकिन मुझे शारीरिक रूप से भी तैयार रहना जरूरी था। इस गेंदबाज ने कहा कि उन्होंने टी-20 विश्व कप खेलने की उम्मीद कभी नहीं छोड़ी थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुझे पूरा यकीन था कि मैं वापसी कर सकूंगी। अच्छी बात यह है कि विश्व कप से डेढ़ महीने ( लगभग 45-50 दिन ) पहले यह हादसा हुआ। ईश्वर को धन्यवाद कि जो बुरा होना था, वह पहले ही हो चुका।
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने यादव की तारीफ करते हुए कहा, ‘वह हमेशा टीम के लिए खेलती हैं। उन्हें खेलना इतना आसान नहीं और इसके लिए संयम की जरूरत होती है। उसने शानदार प्रदर्शन किया।’