गोवा सरकार अगले साल की शुरुआत में पूर्वी जिले के तटीय इलाके में इस महान फुटबॉलर की विशाल प्रतिमा लगाने जा रही है। राज्य सरकार के सीनियर मंत्री और कालींगुट के विधायक माइकल लोबो ने बताया कि, ‘माराडोना की प्रतिमा पहले से ही बन रही है। महाराष्ट्र के एक कलाकार उस पर काम कर रहे हैं।’ लोबो ने 2018 में ही प्रदेश में माराडोना की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी।
Diego Maradona Death: माराडोना को पीएम मोदी की श्रद्धांजलि, गोवा में लगेगी आदमकद प्रतिमा
फुटबॉल के जादूगर डिएगो माराडोना की मौत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। 60 वर्ष की उम्र में हृदयघात से बुधवार रात अर्जेंटीना के इस स्टार खिलाड़ी ने दुनिया को अलविदा कहा था। पीएम मोदी ने संवेदना जताते हुए कहा, 'अपने बेहतरीन करियर में उन्होंने हमें फुटबॉल के मैदान पर कुछ बेहतरीन खेल के क्षण दिए। उनके असामयिक निधन ने हम सभी को दुखी किया है।'
Prime Minister Narendra Modi condoles death of football legend Diego Maradona.
PM says, "Throughout his career, he gave us some of the best sporting moments on the football field. His untimely demise has saddened us all." pic.twitter.com/CbToiCScNT— ANI (@ANI) November 26, 2020विज्ञापन
उपराष्ट्रपति ने भी जताया शोक
एम वेंकैया नायडू ने भी माराडोना के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह एक ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने अपने जादूई खेल से लाखों लोगों को सम्मोहित किया। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, 'उनका अचानक निधन फुटबॉल की दुनिया का एक भारी नुकसान है। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।'
Diego Maradona was a rare sportsman who enthralled millions with his magical game. His sudden demise is a huge loss to the world of football. My thoughts are with his family and fans in this hour of grief. May his soul rest in peace. #Maradona pic.twitter.com/amEu3eLqoj
— Vice President of India (@VPSecretariat) November 26, 2020
गोवा में लग रही विशाल प्रतिमा
माराडोना ने दिखाया कि फुटबॉल खूबसूरत खेल क्यों है: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी संवेदना जताई। फुटबॉल के प्रशंसक इस राजनेता ने ट्वीट किया, 'डिएगो माराडोना, एक लीजैंड अब हमारे बीच नहीं रहे। वह ऐसे जादूगर थे जिन्होंने दिखाया कि फुटबॉल का खेल खूबसूरत क्यों कहा जाता है, उनके परिवार, दोस्तों, प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। ग्रासियास अर्जेंटीना।’
Diego #Maradona, the legend has left us. He was a magician who showed us why football is called “The beautiful game”.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 25, 2020
My condolences to his family, friends and fans.
Gracias Argentina.
एक युग का अंत
पेले के साथ दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलरों में गिने जाने वाले माराडोना पिछले लंबे समय से कोकीन की लत और मोटापे से जुड़ी कई परेशानियों से जूझ रहे थे। दो सप्ताह पहले ही दिमाग के ऑपरेशन के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। अपनी अगुवाई में अर्जेंटीना को 1986 का विश्व कप दिलाने के साथ ही वह दो दशक से अपने लंबे करियर में फुटबॉलप्रेमियों के नूरे नजर रहे। नशे की लत और राष्ट्रीय टीम के साथ नाकामी ने उनकी साख को ठेस पहुंचाई, लेकिन फुटबॉल के दीवानों के लिये वह ‘गोल्डन ब्वॉय’ बने रहे।