फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Diana Edulji was unhappy on CAC conflict of interest but Kapil dev led team will select indias coach

डायना की असहमति के बावजूद सीएसी को हरी झंडी, कपिल देव वाली समिति ही चुनेगी अगला कोच

Tue, 06 Aug 2019 02:42 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 06 Aug 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
Diana Edulji was unhappy on CAC conflict of interest but Kapil dev led team will select indias coach
डायना एदुल्जी - फोटो : social media

प्रशासकों की समिति (सीओए) की सदस्य डायना इडुल्जी ने सोमवार को विरोध जताया लेकिन इसके बावजूद कपिल देव की अगुआई वाली सलाहकार समिति (सीएसी) को हितों के टकराव मामले में 2-1 से पाक साफ करार दिया गया। इसके साथ ही इनके द्वारा भारतीय पुरुष टीम के कोच की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया। उम्मीदवारों का इंटरव्यू इसी माह के मध्य में होगा। इसके बाद नियुक्त की जाएगी।

विज्ञापन

देश के पहले विश्व कप विजेता कप्तान कपिल के अलावा अंशुमन गायकवाड़ और पूर्व महिला कप्तान शांता रंगास्वामी नव नियुक्त क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य हैं। सीओए की आठ अगस्त को उच्चतम न्यायालय की सुनवाई से पहले राजधानी में बैठक हुई जिसमें कई मसलों पर चर्चा की गई। इडुल्जी का नजरिया समिति के अध्यक्ष विनोद राय और एक अन्य सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) रवि थोडगे से मेल नहीं खाता था। 
विज्ञापन


बीसीसीआई के एक वर्ग ने हालांकि इडुल्जी के इरादों पर सवाल उठाया। सीएसी ने महिला कोच का भी चयन किया था और इडुल्जी ने समिति के गठन और डब्ल्यूवी रमन की नियुक्ति को गैरकानूनी बताते हुए इसका विरोध किया था। सूत्रों से पता चला है कि इडुल्जी ने सीओए की इससे पहले हुई बैठक में भी कपिल की अध्यक्षता में सीएसी के गठन का विरोध किया था और वह चाहती थीं कि चुनाव तक निवर्तमान कोच रवि शास्त्री अपने पद पर बने रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में हुई बैठक में जो हुआ उसकी जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘पिछली बैठक में सीओए का एक सदस्य नहीं चाहता था कि इस समिति का गठन हो। शास्त्री की पुन: नियुक्ति को लेकर उनकी कुछ आशंकाएं हो सकती हैं। कुछ लोगों का मानना है कि अगर शास्त्री को अब दो साल के लिए नियुक्त किया गया तो उन्हें तब भी पद से नहीं हटाया जा सकेगा जब बीसीसीआई केचुनाव हो जाएंगे।’ उन्होंने कहा, ‘यह संभव हो सकता है कि अगर रवि के कार्यकाल को तदर्थ रूप से चुनाव तक बढ़ाया जाता है तो बीसीसीआई के नए पदाधिकारियों के पास उनकी पुन: नियुक्ति पर विचार करने का अधिकार होगा।’


सीओए सदस्य डायना इडुल्जी ने कहा ‘यह फैसला करना सीओए के अधिकार क्षेत्र में नहीं है कि कौन हितों के टकराव के दायरे में है और कौन नहीं। यह काम आचरण अधिकारी को करना है। मैं अपने पूर्व के रुख पर कायम हूं। तदर्थ समिति कोच नहीं चुन सकती। यह संविधान में नहीं है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed