फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dhoni throws record book at aussies

कंगारुओं को रौंदकर धोनी ने गाड़े कई झंडे

Mon, 25 Mar 2013 02:52 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 25 Mar 2013 02:52 PM IST
विज्ञापन
dhoni throws record book at aussies

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को 4-0 की जीत दिलाकर महेंद्र सिंह धोनी खास कप्तानों की सूची में शामिल हो गए हैं। क्रिकेट इतिहास में धोनी ऐसे चौथे कप्तान बन गए हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को किसी सीरीज में वाइटवॉश किया है।

विज्ञापन


साथ ही धोनी सेना दुनिया की चौथी ऐसी टीम बन गई है जिसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के सभी मैच जीते हों। ऑस्ट्रेलिया ने 43 साल बाद चार मैचों की सीरीज में सभी मैच गंवाए हैं।
विज्ञापन


बाकर, इमरान की सूची में धोनी
धोनी से पहले दक्षिण अफ्रीका ने अली बाकर की कप्तानी में 1969-70 में ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराया था।

बाकर के अलावा जिन कप्तानों की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप झेलना पड़ा उनमें इंग्लैंड के एलन स्टील (1886) और पाकिस्तान के इमरान खान (1982-83) शामिल हैं लेकिन इन दोनों अवसरों पर सीरीज तीन-तीन मैचों की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा बदला किसी ने नहीं लिया
dhoniमालूम हो कि धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टेस्ट सीरीज में 4-0 से हार झेलनी पड़ी थी। इस तरह से धोनी ऐसे पहले कप्तान बन गए जिन्होंने किसी टीम से दो साल के अंदर उसी के अंदाज में बदला चुकता किया।

कंगारुओं की सबसे बड़ी हार
ऑस्ट्रेलिया को चौथे मैच में छह विकेट से पराजय झेलनी पड़ी। यह भारतीय सरजमीं पर लगातार सातवीं हार है जो उसका विदेशी सरजमीं पर सबसे खराब रिकॉर्ड है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 1967 से 1994 के बीच उसे लगातार छह मैच में हराया था।


दूसरी बार तीन दिन में चित हुए कंगारू
भारत ने चौथा मैच तीन दिन के अंदर जीता। यह दूसरा अवसर है जबकि उसने ऑस्ट्रेलिया को तीन दिन के अंदर हराया। इससे पहले 2004 में मुंबई में भारतीय टीम ने तीन दिन में मैच जीता था। कुल मिलाकर भारत ने आठवीं बार टेस्ट मैच तीन दिन में जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed