फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dhoni the man who takes 100 stumping in odi 

पांचवें वन डे में 'अनोखे शतक' के साथ धोनी दुनिया के सबसे बेस्ट विकेट कीपर बने 

Sun, 03 Sep 2017 08:14 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Sun, 03 Sep 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
dhoni the man who takes 100 stumping in odi 
धोनी

कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ पांचवें वन डे मे एमएस धोनी ने एक और रिकॉर्ड कायम कर दिया। धोनी अब वन डे क्रिकेट में 100 स्टंपिंग करने वाले दुनिया के पहले विकेट कीपर हो गए हैं। धोनी ने श्रीलंकाई पारी के 45 ओवर के दौरान यजुवेंद्र चहल की गेंद पर अकिला धनंजय को स्टंपिंग कर यह मुकाम हासिल किया। 

विज्ञापन


धोनी ने टीम इंडिया की जर्सी में 97वीं स्टंपिंग की जबकि तीन स्टंपिंग उन्होंने एशिया इलेवन की तरफ से 2007 में खेलते हुए की थी।  धोनी से पहले श्रीलंका के कुमार संगकारा ने 404 मैचों में 99 स्टंपिंग किए थे। धोनी ने अपने 301 वें मैच में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। मैचों के लिहाज से धोनी श्रीलंका के पूर्व महान विकेटकीपर संगकारा से बहुत आगे हैं।
विज्ञापन


इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर रोमेश कलुविथर्ना हैं, जिन्होंने 75 स्टंपिंग की है। पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर मोइन खान 73 स्टंपिंग के साथ चौथे और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट 55 स्टंपिंग के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा प्रतीत होता है कि धोनी का यह रिकॉर्ड लंबे समय तक कायम रहेगा। एक्टिव क्रिकेटरों में बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम 176 वन-डे में 40 स्टंपिंग का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ है। इसे देखते हुए नहीं लगता कि धोनी का रिकॉर्ड जल्दी टूटने वाला है।

बहरहाल, वन-डे में विकेटकीपर के रूप में सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में श्रीलंका के कुमार संगकारा टॉप पर है। संगकारा ने 482 शिकार किये हैं, जिसमें से 383 कैच और 99 स्टंपिंग शामिल है। धोनी 381 शिकार के साथ दूसरे स्थान पर है। धोनी ने 281 कैच और 100 स्टंपिंग की है।

पल्लेकल में खेले गए सीरीज के दूसरे वन-डे में 99 स्टंपिंग के साथ धोनी ने संगकारा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। कोलंबो में यह कारनामा कर धोनी स्टंपिंग का शतक पूरा करने वाले दुनिया के पहले विकेट कीपर हो गए हैं। 


धोनी ने इसके अलावा 90 टेस्ट में 38 तथा 77 टी-20 में 23 स्टंपिंग कर चुके हैं। इस तरह इंटरनेशनल करियर में उनके नाम कुल 161 स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड हो गया है। धोनी ने 99 स्टंपिंग में सबसे ज्यादा 19 शिकार हरभजन की गेंदों पर किए हैं। इसके बाद 15 स्टंपिंग रविंद्र जडेजा और 14 रविचंद्रन अश्विन की गेंदों पर की हैं। 19 शिकार अन्य गेंदबाजों की गेंदबाजी पर किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed