{"_id":"2331aca57f8e235a6ece431f6261795e","slug":"dhoni-taken-a-selfie-with-his-daughter-jiva-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी और बीवी संग धोनी की ये सेल्फी क्या देखी आपने?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बेटी और बीवी संग धोनी की ये सेल्फी क्या देखी आपने?
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Thu, 21 May 2015 04:02 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कल रात फुर्सत के पलों को जमकर इंजॉय किया और इसी दौरान अपनी प्यारी सी बेटी और साक्षी के साथ ये सेल्फी खींच कर ट्विटर पर अपलोड कर दी। खास बात ये है कि उस समय सुरेश रैना भी धोनी के साथ थे जिन्होंने धोनी और उनकी प्यारी सी बेटी की एक फोटो खींची और उसे अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया।
विज्ञापन
सेल्फी में जीवा को गोद में लिए साक्षी मुस्कुरा रही है और जीवा कोतुहल से धोनी के मोबाइल की तरफ देख रही है। दूसरी फोटो जो सुरेश रैना ने खींची है इसमें जीवा धोनी की गोद में है और धोनी मुस्कुरा रहे हैं।
विज्ञापन
ये तस्वीरें इस बात की गवाह हैं कि आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के बाद महेंद्र सिंह धोनी रिलेक्स मोड में हैं और आराम के पलों को इंजॉय कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि मुंबई इंडियन से मुकाबले से पहले धोनी काफी नर्वस थे लेकिन कल रात की इन तस्वीरों में उनके चेहरे पर तनाव गायब हो गया है।
विज्ञापन