फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dhoni new house in ranchi gets appreciated by team india

टीम इंडिया को धोनी का आलीशान नया बंगला पसंद आया, सभी ने की तारीफ  

Sat, 07 Oct 2017 05:40 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Sat, 07 Oct 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
dhoni new house in ranchi gets appreciated by team india
धोनी का घर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज का पहला मैच खेलने टीम इंडिया रांची में है। रांची में पूर्व कप्तान एमएस धोनी का घर भी है। धोनी ने टीम इंडिया के अपने  साथियों को अपने नए घर में शुक्रवार रात डिनर पर बुलाया। रातू के सिमलिया में धोनी के नए घर की टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने तारीफ की। सात एकड़ के क्षेत्र में फैले फॉर्म हाउस में धोनी ने अपने साथियों के लिए खुले में एक शानदार शामियाने में डिनर की व्यवस्‍था की थी। जब तक टीम इंडिया धोनी के घर पर रही तब तक पुलिस ने आसपास सुरक्षा व्यवस्‍था कड़ी कर रखी थी। धोनी के घर के बाहर लोग अपने खिलाड़ियों की झलक पाने के लिए लालायित दिखे।  
विज्ञापन

 

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने धोनी के घर का पूरा जायजा लिया

dhoni new house in ranchi gets appreciated by team india
धोनी साक्षी - फोटो : Facebook
टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने धोनी के घर का पूरा जायजा लिया। लंबे चौड़े अहाते और गार्डन को भी देखा। घर में आए मेहमानों का धोनी की पत्नी साक्षी और उनके माता पिता ने अगवानी की। माही की बेटी जीवा को सभी ने खूब दुलार किया। सा‌थी खिलाड़ी दो घंटे के लिए धोनी के घर गए थे। लेकिन वह 11 बजे तक धोनी के घर पर रहे। सभी ने लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्म हाउस सात एकड़ में फैला हुआ है

dhoni new house in ranchi gets appreciated by team india
ms dhoni and sakshi
धोनी के हरमू स्थित घर में टीम इंडिया के खिलाड़ी पहले जा चुके हैं। परंतु रातू के रिंग रोड स्थित धोनी के फॉर्म हाउस में टीम इंडिया पहली बार पहुंची। फार्म हाउस सात एकड़ में फैला हुआ है। इसका नाम कैलाशपति है। यह अभी पूरी तरह तैयार नहीं हो पाया है लेकिन धोनी यहां शिफ्ट हो चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed