फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   'Dhoni in my pocket', Kevin Pietersen lewd statement, Zaheer Khan gave a befitting reply by Yuvraj Singh name

Pietersen vs Zaheer: 'धोनी मेरी जेब में...', पीटरसन का भद्दा बयान, जहीर ने युवराज का नाम लेकर दिया करारा जवाब

Wed, 07 Feb 2024 12:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 07 Feb 2024 12:18 PM IST
सार

पीटरसन और जहीर भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट के दौरान कमेंट्री कर रहे थे। पीटरसन ने 2007 में ओवल में खेले गए टेस्ट में धोनी को 92 रन पर आउट किया था। वह जहीर के साथ बातचीत के दौरान उसी का जिक्र कर रहे थे।

विज्ञापन
'Dhoni in my pocket', Kevin Pietersen lewd statement, Zaheer Khan gave a befitting reply by Yuvraj Singh name
जहीर और पीटरसन - फोटो : Sports 18

विस्तार

इंग्लैंड के केविन पीटरसन और भारत के जहीर खान ने विशाखापत्तनम में भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट के चौथे दिन एक-दूसरे से भिड़ गए। दोनों ने एक दूसरे पर जमकर तंज कसे, लेकिन जहीर का तंज पीटरसन को भारी पड़ गया। हालांकि, दोनों के बीच जो भी बातचीत हुई, वह मजाकिया अंदाज में हुई। दरअसल, पीटरसन ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर मजाक किया था, जिस पर जहीर ने सच्चाई दिखाई और युवराज सिंह का नाम लेकर तंज कसा। पीटरसन का कहना था कि उन्होंने टेस्ट में माही को आउट किया है और उनके विकेटों की लिस्ट में पाकिस्तान के कामरान अकमल के साथ धोनी का नाम भी है। इस पर जहीर ने पीटरसन को युवराज  की बाएं हाथ की धीमी स्पिन के खिलाफ उनके संघर्ष की याद दिलाई।
विज्ञापन


पीटरसन और जहीर भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट के दौरान कमेंट्री कर रहे थे। पीटरसन ने 2007 में ओवल में खेले गए टेस्ट में धोनी को 92 रन पर आउट किया था। वह जहीर के साथ बातचीत के दौरान उसी का जिक्र कर रहे थे। तभी दोनों के बीच एक ऑफ-फील्ड स्लेजिंग की घटना घटी। आइए जानते हैं दोनों में क्या बात हुई-
विज्ञापन

पीटरसन और जहीर की बातचीत

'Dhoni in my pocket', Kevin Pietersen lewd statement, Zaheer Khan gave a befitting reply by Yuvraj Singh name
जहीर और पीटरसन - फोटो : Sports 18
पीटरसन ने कहा- आप जानते हैं कि मेरी जेब में और कौन है? महान महेंद्र सिंह धोनी। वह मेरी जेब में कामरान अकमल के बगल में हैं। इस पर भारत के पूर्व तेज गेंदबाज ने तुरंत जवाब दिया- आप जानते हैं कि मैं हाल में युवराज सिंह से मिला था और वह केविन पीटरसन के उनके जेब में होने के बारे में बात कर रहे थे। इस पर पीटरसन हंस पड़े और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें पता था कि जहीर ऐसा कहने जा रहे हैं। पीटरसन ने हंसते हुए कहा- युवराज ने मुझे कई बार आउट किया है। इस पर जहीर ने कहा- मुझे याद है कि पीटरसन ने युवी को एक विशेष उपनाम दिया था।

'Dhoni in my pocket', Kevin Pietersen lewd statement, Zaheer Khan gave a befitting reply by Yuvraj Singh name
भारतीय टीम - फोटो : ICC
इसके बाद पीटरसन कहते हैं- हां और युवी ने इसे कुछ समय के लिए अपने ई-मेल आईडी के रूप में भी इस्तेमाल किया। हमने मैदान पर कुछ शानदार लड़ाइयां लड़ी हैं। कुछ खूबसूरत मुकाबले खेले हैं और जब आप इतने लंबे समय तक खेलते हैं तो ऐसा ही होता है। अच्छी बात यह है कि आप इसके बारे में बात कर सकते हैं और इसके साथ मजा कर सकते हैं। अश्विन जैसा खिलाड़ी बेन स्टोक्स के साथ भी ऐसा ही करेगा जब उनका करियर खत्म हो जाएगा। वे हंस रहे होंगे, इस तरह का मजाक कर रहे होंगे।
विज्ञापन

'Dhoni in my pocket', Kevin Pietersen lewd statement, Zaheer Khan gave a befitting reply by Yuvraj Singh name
युवराज सिंह-केविन पीटरसन - फोटो : BCCI
केविन पीटरसन का अंतरराष्ट्रीय करियर
पीटरसन को युवराज की धीमी बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ काफी संघर्ष करना पड़ा था और वह कई बार आउट भी हुए थे। 43 वर्षीय पीटरसन ने इंग्लैंड के लिए 104 टेस्ट, 136 वनडे और 37 टी20 खेले, जिसमें क्रमशः 8,181 रन, 4,440 रन और 1,176 रन बनाए। टेस्ट प्रारूप में उनका औसत 47.28, वनडे में 40.73 था, जबकि टी20 में 141.51 का स्ट्राइक रेट था। गेंद के साथ उन्होंने टेस्ट मैचों में 10 विकेट, वनडे मैचों में सात विकेट और टी20 में एक विकेट लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed