{"_id":"5a7b33e44f1c1bb3208b7e96","slug":"dhoni-has-become-the-4th-wicketkeeper-in-odi-history-to-effect-400-dismissals","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvSA: धोनी ने कुलदीप की गेंद पर बना डाला यह रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले चौथे विकेटकीपर बने ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSA: धोनी ने कुलदीप की गेंद पर बना डाला यह रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले चौथे विकेटकीपर बने
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
एम एस धोनी
- फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन वन-डे में कप्तान विराट कोहली के अलावा विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के लिए भी यादगार रहा। धोनी ने कुलदीप यादव की गेंद पर अफ्रीका कप्तान एडेन मार्करम को स्टंप किया। यह उनके वन-डे करियर का 400वां शिकार रहा और इसके साथ वह चौथे सबसे ज्यादा विकेट के पीछे शिकार बनाने वाले विकेटकीपर बने।
उनसे ज्यादा शिकार बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगाकारा (482) , ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (472) और दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर (424) के बाद धोनी चौथे नंबर पर हैं। मौजूदा समय में इन दिनों में से कोई भी इंटरनेशल क्रिकेट नहीं खेल रहा है तो इस बात की उम्मीद जताई जा सकती है कि आने वाले समय में धोनी इस रिकॉर्ड में टॉप पर पहुंच सकते हैं।
इसके अलावा अभी इस सीरीज में धोनी एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। अगर धोनी बाकी बचे तीन वन-डे में अपने बल्ले से 82 रन बना लेते हैं तो उनके 10 हजार वन-डे रन पूरे हो जाएंगे।