फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dhoni getting more and more from the world after 100 sumping and 300 odi

धोनी के लिए दोहरी खुशी, एक ने कहा सुपरमैन तो दूसरे ने दिए ये संकेत   

Wed, 06 Sep 2017 05:17 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Wed, 06 Sep 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
dhoni getting more and more from the world after 100 sumping and 300 odi
महेंद्र सिंह धोनी
हालिया श्रीलंका के खिलाफ खेली गई पांच वन डे मैचों की सीरीज के दौरान एमएस धोनी ने अपने वन डे करियर में दो बड़ी उपलब्धि हासिल की। धोनी 300 वन डे खेलने वाले खिलाड़ी बने, साथ ही उन्होंने 100 स्टंपिंग का रिकॉर्ड भी बना दिया। इस सफलता पर महेंद्र सिंह धोनी की पूरी दुनिया तारीफ कर रही है। क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों ने धोनी के करियर की सराहना की है। महान सचिन तेंदुलकर ने इसे धोनी की एक बहुत बड़ी उपलब्धि करार दिया। आईपीएल में उनके साथ चेन्नई सुपर किंग्स के साथी रहे ब्रेंडन मैक्कुलम ने भी इंस्टाग्राम में धोनी को इस असाधारण उपलब्धि पर उनको बधाई दी है। 
विज्ञापन

मैक्कुलम ने लिखा कि वह धोनी की फुर्ती के कायल हैं

dhoni getting more and more from the world after 100 sumping and 300 odi
धोनी अफरीदी - फोटो : getty images
मैक्कुलम ने जिस अंदाज में सोशल मीडिया में धोनी को बधाई दी, उसकी भी प्रशंसा की जा रही है। मैक्कुलम ने लिखा कि वह धोनी की फुर्ती के कायल हैं। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। विकेट के पीछे धोनी बहुत चौकन्ने रहते हैं। मैच के दौरान उनके दिमाग में कई सारे बातें चलती रहती हैं लेकिन इसके बाद भी वह पलभर में काम तमाम कर देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी, तुम निश्चित रूप से सुपरमैन हो    

dhoni getting more and more from the world after 100 sumping and 300 odi
महेंद्र सिंह धोनी
मैक्कुलम आगे लिखते हैं कि मैंने अपने देश के लिए 10 साल विकेटकीपिंग की है। लेकिन अब क्रिकेट छोड़ने के बाद भी मेरी पीठ में दर्द रहता है। यह मुझे जीवन भर परेशान करता रहेगा। इधर मैं क्रिकेट जगत में एक आदमी देख रहा हूं, जो क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में काफी समय से एक लय में कीपिंग कर रहा है। उसने टीम में कप्तानी की भूमिका भी निभाई। बेहतर बल्लेबाजी भी की है। और अभी भी पूरी तरह चुस्त और दुरुस्त, धोनी, तुम निश्चित रूप से सुपरमैन हो।    
विज्ञापन

धोनी का शानदार खेल तो अभी और जारी रहेगा

dhoni getting more and more from the world after 100 sumping and 300 odi
धोनी और मनीष पांडे
एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी दैनिक ने सचिन के धोनी को दिए गए बधाई के ट्विट को रिट्वीट करते हुए उसे सुशांत सिंह राजपूत को टैग कर दिया। राजपूत वहीं हैं जिन्होंने धोनी की फिल्म में धोनी की भूमिका निभाई थी। मीडिया ने राजपूत को टैग करते हुए धोनी के प्रदर्शन को ध्यान में करते हुए ‌लिखा कि ऐसा शानदार खेल तो अभी और जारी रहेगा। सुशांत तुम एक बार फिर से तैयार रहो दूसरी सिक्वल के लिए। तुम्हारा इस पर क्या कहना है। 
 

प्रशंसकों को एक और फिल्म की उम्‍मीद हो गई होगी

dhoni getting more and more from the world after 100 sumping and 300 odi
महेंद्र सिंह धोनी
मीडिया के इस टैग पर सुशांत सिंह राजपूत ने बेहतर जवाब दिया, उन्होंने कहा कि हमारा मन कहता है ये इतने में से खुश होने वाला नहीं है, पक्का देशभक्त, मास्टर क्रिकेटर और प्रभावशाली व्यक्ति, तुम्हे बधाई धोनी। सुशांत ने जो कुछ कहा उससे धोनी के सभी प्रशंसकों को एक और फिल्म की उम्‍मीद हो गई होगी।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed