फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dhoni could be a champion but not yet cleared

चैंपियन धोनी को देश ने अभी माफ नहीं किया

Mon, 01 Jul 2013 01:54 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 01 Jul 2013 01:54 PM IST
विज्ञापन
dhoni could be a champion but not yet cleared

आईपीएल में फिक्सिंग के बवाल के बाद इंग्लैंड पहुंची टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी में चैंपियन जैसा प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। जीत का सेहरा फिर बंधा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सिर। लेकिन देश ने उन्हें माफ नहीं किया है।

विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा था कि चैंपियंस ट्रॉफी की धमाकेदार जीत इंडियन प्रीमियर लीग पर पड़े फिक्सिंग के दाग छिपा देगी और एक साथ कई नाव में सवार कप्तान धोनी से भी निगाहें हट जाएंगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं है। देश ने उनकी पुरानी गलतियां भुलाई नहीं हैं।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी ऋति स्पोर्ट्स में हिस्सेदारी को लेकिन धोनी सवालिया निशान के घेरे में थे और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड तक ने उन्हें इस तरह के कारोबारी हित रखने के खिलाफ हिदायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईटी-इप्सोस सर्वे ने साफ कर दिया है कि टीम इंडिया की जीत ने लोगों के मन से पुरानी टीस नहीं मिटाई है। सर्वेक्षण में सवाल किया गया था कि क्या चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के बाद क्रिकेट और कारोबारी हित के टकराव को लेकर संदेह का लाभ दिया जाना चाहिए?

सर्वे में शामिल 51 फीसदी लोगों के मुताबिक ऐसा नहीं होना चाहिए, जबकि 42 फीसदी का मानना है कि उन्हें संदेह का लाभ दिया जा सकता है। शेष 7 फीसदी ने इस बारे में कोई राय नहीं दी।

सर्वे में शुमार 37 फीसदी लोगों का कहना है कि धोनी को ऋति स्पोर्ट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की मालिक इंडिया सीमेंट्स से ताल्लुक खत्म कर लेना चाहिए। 20 फीसदी का मानना है कि कम से कम उन्हें इंडिया सीमेंट्स से जरूर दूर हो जाना चाहिए।

सर्वे में यह सवाल भी पूछा गया कि क्या चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के बाद आईपीएल को घेरने वाले भ्रष्टाचार के बादल छंट गए हैं, लोगों ने इसके भी खिलाफ राय दी है। 52 फीसदी का मानना है कि ऐसा कुछ नहीं है।


जब पूछा गया कि आईपीएल, बीसीसीआई, खिलाड़ियों में से कौन है, जिसे भारतीय क्रिकेट में भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, तो 38 फीसदी ने इसका ठीकरा आईपीएल फॉर्मेट के सिर फोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed