फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dhoni takes u turn om remarks over gambhir attitude

धोनी बोले, गंभीर को कभी नहीं कहा स्वार्थी

Wed, 12 Dec 2012 05:10 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 12 Dec 2012 05:10 PM IST
विज्ञापन
dhoni takes u turn om remarks over gambhir attitude

भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गौतम गंभीर को स्वार्थी कहे जाने की खबरों का खंडन किया है। धोनी ने कहा, 'मैंने गंभीर की शिकायत बीसीसीआई से नहीं की थी।' मीडिया में आई खबरों के बाद धोनी ने बीसीसीआई सचिव संजय जगदाले से बातचीत की। इसके बाद कप्तान ने गौतम गंभीर और टीम के अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों से भी बात की और उनसे मीडिया की खबरों पर नहीं ध्यान देने की अपील की।

विज्ञापन


इससे पहले बुधवार सुबह मीडिया में खबर आई कि महेंद्र सिंह धोनी ने बीसीसीआई से गंभीर की शिकायत की। जिसमें धोनी ने गंभीर को स्वार्थी कहा और उनपर टीम को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। एक निजी चैनल के मुताबिक धोनी ने बीसीसीआई से कहा कि गंभीर केवल अपने लिए खेलते हैं, वे स्वार्थी खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


इस खबर के बाद पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने धोनी को आड़े हाथों लिया। कीर्ति ने कहा कि धोनी को पहले अपना प्रदर्शन सुधारना चाहिए, तभी वे किसी दूसरे खिलाड़ी पर अंगुली उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से भारत के पिछड़ने के बाद कई पूर्व क्रिकेटरों ने धोनी की कप्तानी पर सवाल उठाए हैं। पिछले दिनों पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता मोहिंदर अमरनाथ ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि उनके लिए भारतीय टीम में कोई जगह नहीं है। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग के बीच मतभेद की खबरें मीडिया में आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed