{"_id":"598c568b4f1c1b115a8b47d6","slug":"dhoni-boost-team-india-in-mumbai-test-when-team-ranked-no-1-first-time-in-test-cricket","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धोनी का एक और धमाल: 2009 दिसंबर में टीम इंडिया जब टेस्ट में पहली बार नंबर वन बनी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी का एक और धमाल: 2009 दिसंबर में टीम इंडिया जब टेस्ट में पहली बार नंबर वन बनी
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:58 PM IST
विज्ञापन
धोनी की टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमत्कारिक महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया को कई बेहतर मुकाम मिले। इनमें दिसंबर 2009 में श्रीलंका के खिलाफ मुंबई में बड़ी जीत के साथ टीम इंडिया का टेस्ट में नंबर वन बनना प्रमुख रूप से शामिल है। घरेलू सीरीज के आखिरी टेस्ट में मुंबई के बेब्रोन स्टेडियम में श्रीलंका को शाही अंदाज में पटखनी दी। विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इस जीत में बड़ा योगदान दिया।
विज्ञापन
मुंबई में वीरेंद्र सहवाग ने 254 गेंद में ताबड़तोड़ 293 रन बनाए
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : livemint
श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 393 रन बनाए। दिलशान ने शतक लगाया। एंजेला मैथ्यूज ने 99 रन बनाए। भारत की ओर से हरभजन सिंह ने 4 विकेट लिए। भारत ने इसके जवाब में पहली पारी में नौ विकेट खोकर 726 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मुंबई में वीरेंद्र सहवाग ने 254 गेंद में ताबड़तोड़ 293 रन बनाए। वीरू ने 40 चौके तथा 7 छक्के मारे। कप्तान धोनी ने भी शतकीय पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत का सर्वाधिक स्कोर चेन्नई में दिसंबर 2016 में बना
भारतीय क्रिकेट टीम
करीब सात साल तक यह भारत का सर्वाधिक टेस्ट स्कोर रहा। चेन्नई में रनों का यह रिकॉर्ड टूटा। भारत का सर्वाधिक स्कोर चेन्नई में दिसंबर 2016 में बना। जब इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने 759/7 का स्कोर बनाया था। इस मैच में नवोदित करूण नायर ने शानदार 303 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
सहवाग दुर्भाग्यवश मुरलीधरन की गेंद पर आउट हो गए
virender sehwag
मुंबई टेस्ट मैच में अगर सहवाग तिहरा शतक लगाने में कामयाब हो जाते तो वह दुनिया में तीन तिहरे शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज होते। लेकिन दुर्भाग्यवश मुरलीधरन की गेंद पर सहवाग आउट हो गए। सहवाग के अलावा ब्रयान लारा और डॉन ब्रैडमैन के नाम टेस्ट में दो तिहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में 309 रन तथा चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 318 रन बनाए थे।
मुंबई टेस्ट की जीत भारत की 100 वीं टेस्ट जीत थी
महेंद्र सिंह धोनी
मुंबई टेस्ट जीतने के साथ ही श्रीलंका को सीरीज में 2-0 से पटखनी देकर टीम इंडिया पहली बार दुनिया में नंबर वन बन गई थी। सबसे बड़ी बात यह थी कि मुंबई टेस्ट की जीत भारत की 100 वीं टेस्ट जीत थी। 2009 में पूरे साल टीम इंडिया ने बेहतर क्रिकेट खेली। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज जीती।