{"_id":"b724b2186d884d92eff0097f12d062ac","slug":"dhoni-became-3rd-most-successful-captain-in-odi-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्ले से नाकाम कप्तान धोनी ने लगाई 'दुर्लभ सेंचुरी'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बल्ले से नाकाम कप्तान धोनी ने लगाई 'दुर्लभ सेंचुरी'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 20 Mar 2015 04:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेलबर्न में खेले गए व
र्ल्ड कप के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी बांग्लादेश के खिलाफ रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे लेकिन वह सफल नहीं हो सके और स्लॉग ओवरों में 11 गेंदों में महज 6 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी ही टीम के ओपनर रोहित शर्मा ने शानदार शतक भी जमा दिया।
धोनी भले ही शतक न जमा पाए हों लेकिन एक दुर्लभ कीर्तिमान उन्होंने अपने नाम कर लिया है जिसे आज तक कोई भी भारतीय कप्तान हासिल नहीं कर सका। वर्ल्ड कप में लगातार 11वीं और आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में लगातार 16वीं जीत दर्ज कराने वाले कप्तान धोनी वनडे में जीत का सैकड़ा लगा दिया है।
वह वनडे में बतौर कप्तान टीम को तिहरे अंक में ले जाने दुनिया के महज तीसरे कप्तान बन गए हैं। धोनी से पहले यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (167) और एलन बॉर्डर (107) ही जीत का शतक लगाने में कामयाब रहे हैं। यानी की वनडे में 100 जीत हासिल करने वाले वे पहले गैर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान भी बन गए हैं। उनसे पहले इस मुकाम को हासिल करने वाले पोंटिंग और बॉर्डर दोनों ही ऑस्ट्रेलिया से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन
धोनी की यह जीत इस मायने में भी खास है क्योंकि उसने बांग्लादेश के 300वें वनडे मैच में यह उपलब्धि अपने नाम की है।
भारत ने इस मैच में शुरुआती 25 ओवर में महज 99 रन बनाए थे जबकि अंतिम 25 ओवरों में उसने 203 रन कूट लिए।
इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टूर्नामेंट में 17 विकेट झटक चुके हैं। इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।