फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dhoni became 3rd most successful captain in odi

बल्ले से नाकाम कप्तान धोनी ने लगाई 'दुर्लभ सेंचुरी'

Fri, 20 Mar 2015 04:56 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 20 Mar 2015 04:56 PM IST
विज्ञापन
dhoni became 3rd most successful captain in odi
मेलबर्न में खेले गए व
विज्ञापन

र्ल्ड कप के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी बांग्लादेश के खिलाफ रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे लेकिन वह सफल नहीं हो सके और स्लॉग ओवरों में 11 गेंदों में महज 6 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी ही टीम के ओपनर रोहित शर्मा ने शानदार शतक भी जमा दिया।

धोनी भले ही शतक न जमा पाए हों लेकिन एक दुर्लभ कीर्तिमान उन्होंने अपने नाम कर लिया है जिसे आज तक कोई भी भारतीय कप्तान हासिल नहीं कर सका। वर्ल्ड कप में लगातार 11वीं और आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में लगातार 16वीं जीत दर्ज कराने वाले कप्तान धोनी वनडे में जीत का सैकड़ा लगा दिया है।
विज्ञापन


वह वनडे में बतौर कप्तान टीम को तिहरे अंक में ले जाने दुनिया के महज तीसरे कप्तान बन गए हैं। धोनी से पहले यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (167) और एलन बॉर्डर (107) ही जीत का शतक लगाने में कामयाब रहे हैं। यानी की वनडे में 100 जीत हासिल करने वाले वे पहले गैर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान भी बन गए हैं। उनसे पहले इस मुकाम को हासिल करने वाले पोंटिंग और बॉर्डर दोनों ही ऑस्ट्रेलिया से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी की यह जीत इस मायने में भी खास है क्योंकि उसने बांग्लादेश के 300वें वनडे मैच में यह उपलब्धि अपने नाम की है।

भारत ने इस मैच में शुरुआती 25 ओवर में महज 99 रन बनाए थे जबकि अंतिम 25 ओवरों में उसने 203 रन कूट लिए।

इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टूर्नामेंट में 17 विकेट झटक चुके हैं। इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed