{"_id":"0b0f1ffe-8da6-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"dhoni-also-surprised-to-see-mohali-pitch","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली की पिच पर धोनी भी हुए हैरान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मोहाली की पिच पर धोनी भी हुए हैरान
मोहाली/ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2013 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे क्रिकेट खेलने वाले देशों में यह बात सभी जानते हैं कि मोहाली का विकेट देश के दूसरे विकेटों से बिल्कुल अलग है। हालांकि दावा पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने भी यही किया था कि चेन्नई, हैदराबाद से यहां का विकेट हटकर होगा।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने पहली नजर में विकेट देखते हुए कह दिया कि इसमें और पहले दो टेस्ट मैचों के विकेट में फर्क नहीं है। शुक्रवार को टॉस के बाद भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी इसको लेकर हैरानी जताई।
विज्ञापन
उनके मुंह से यही निकला यह विकेट मोहाली में मिलने वाले दूसरे विकेटों से अलग है। उन्हें यह स्पिनिंग ट्रैक नजर आ रहा है। हालांकि सच्चाई यह भी है कि खुद कप्तान ही इस तरह का विकेट चाहते हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एड कोवन ने भी छूटते ही यही कहा कि यह विकेट भी चेन्नई और हैदराबाद के विकेट की तरह ही है।
विज्ञापन