फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dhanashree Verma Shares reel with Yuzvendra Chahal among divorce rumors

Dhanashree-Chahal Video: रिश्ता टूटने की अफवाह के बीच धनश्री की नई रील, पत्नी के मायके जाने की बात सुन चहल खुश

Tue, 23 Aug 2022 03:09 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 23 Aug 2022 03:09 PM IST
सार

धनश्री ने जो रील शेयर की है, उसमें वो मायके जाने की बात कहती हैं और यह सुनकर चहल खुश हो जाते हैं। चहल की खुशी देखकर धनश्री हैरान रह जाती हैं। 
 

विज्ञापन
Dhanashree Verma Shares reel with Yuzvendra Chahal among divorce rumors
युजवेन्द्र चहल और धनश्री वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों के बीच अनबन और रिश्ता टूटने की खबरों ने काफी सनसनी मचाई थी, लेकिन बाद में दोनों ने साफ किया कि उनके बीच सब कुछ ठीक है और उनका रिश्ता भी सलामत रहेगा। इसके साथ ही चहल और धनश्री ने सभी से अपील की थी कि ऐसी बातों को यहीं बंद कर देना चाहिए। इसके बाद इस जोड़े ने साथ में एक रील भी शेयर की है। 
विज्ञापन


इस रील में धनश्री चहल से कहती हैं कि वो एक महीने के लिए मायके जा रही हैं। यह सुनकर चहल खुश हो जाते हैं और डांस करने लगते हैं। इसके साथ ही बैकग्राउंड में गाना बजता है "तेरी इस अदा पे सनम, मुझको प्यार आया।" धनश्री और चहल की यह मजाकिया रील इस बात की पुष्टि करती है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9)

धनश्री ने शेयर किया था अपना दर्द
इससे पहले धनश्री वर्मा ने अपनी तीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा था। इसमें उन्होंने बताया था कि चहल के साथ रिश्ता टूटने की अफवाहों से उन्हें कितनी परेशानी हुई, लेकिन इसकी वजह से वो मानसिक रूप से और मजबूत हुई हैं। धनश्री ने बताया था कि वो डांस के दौरान गिर गई थीं और उनके घुटने में गंभीर चोट लगी है। उनका एक लिगामेंट टूट चुका है और फिर से डांस करने के लिए उन्हें सर्जरी करानी होगी। सर्जरी के बाद फिर से डांस शुरू करने में उन्हें महीनों का समय लगेगा। वो फिलहाल काफी दर्द में हैं और बेड रेस्ट पर हैं। उनके लिए घर के अंदर टहलना भी बहुत मुश्किल है।  

पैर की चोट के चलते धनश्री पहले ही परेशान थीं और इस बीच कुछ लोगों ने चहल के साथ उनका रिश्ता टूटने की अफवाह फैलाना शुरू कर दिया। इन बातों का कोई आधार नहीं था, लेकिन दिल को चोट पहुंचाने वाली थीं और नफरत से भरी हुई थीं। 

धनश्री ने आगे लिखा है कि इस घटना से उन्होंने काफी कुछ सीखा है। अब वो पहले से ज्यादा मजबूत और समझदार हो चुकी हैं। उन्हें यकीन है कि वो इस मुश्किल से भी पार पा लेंगी और सर्जरी के बाद फिर से डांस करेंगी। अंत में उन्होंने सभी से कहा है कि खुशी और प्यार फैलाएं। बाकी सभी चीजों को नजरअंदाज करें। 

कैसे बनी थी रिश्ता टूटने की अफवाह?
धनश्री वर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल में अपने नाम से चहल सरनेम हटा दिया था। इस बीच चहल ने एक स्टोरी लगाई थी, जिसमें लिखा था कि नई जिंदगी अभी लोड हो रही है। इसके बाद धनश्री ने एक पोस्ट में यह भी लिखा थी एक राजकुमारी अपने दर्द को अपनी मजबूती में बदल देती है। इसके बाद अफवाहें बनी की दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और चहल-धनश्री का रिश्ता खत्म हो सकता है। हालांकि, बाद में दोनों ने इन बातों को गलत ठहराया। धनश्री की ताजा पोस्ट के बाद साफ हुआ है कि उन्होंने दर्द वाली बात अपने पैर की चोट को लेकर कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed