{"_id":"689b2220bbe2ff5e2506046f","slug":"dewald-brevis-became-the-youngest-south-african-batter-to-hit-a-t20i-hundred-sa-vs-aus-2025-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SA vs AUS: दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 में शतक लगाने वाले युवा खिलाड़ी बने ब्रेविस, 41 गेंदों पर जड़ा सैकड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SA vs AUS: दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 में शतक लगाने वाले युवा खिलाड़ी बने ब्रेविस, 41 गेंदों पर जड़ा सैकड़ा
Tue, 12 Aug 2025 04:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डारविन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डारविन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 12 Aug 2025 04:44 PM IST
सार
ब्रेविस ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर क्लास ली और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाया। ब्रेविस से कम गेंदों पर सिर्फ डेविड मिलर ने ही दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 शतक लगाया है।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : @Proteas Men
विस्तार
डेवाल्ड ब्रेविस दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। 22 वर्षीय ब्रेविस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 56 गेंदों पर 12 चौकों और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 125 रन बनाए जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 218 रन बनाने में सफल रही। ब्रेविस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी धमक दिखाई और वह टीम के लिए सबसे तेज टी20 शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।
विज्ञापन
Trending Videos
एलीट सूची में शामिल हुए ब्रेविस
ब्रेविस ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर क्लास ली और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाया। ब्रेविस से कम गेंदों पर सिर्फ डेविड मिलर ने ही दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 शतक लगाया है। मिलर ने बांग्लादेश के खिलाफ 2017 में 35 गेंदों पर शतक लगाया था। इसके साथ ही ब्रेविस दक्षिण अफ्रीका के आठवें बल्लेबाज बने जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाया है। वह क्विंटन डिकॉक, फाफ डुप्लेसिस और मिलर की एलीट सूची में शामिल हो गए हैं।

ब्रेविस ने स्टब्स के साथ निभाई साझेदारी
ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 57 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। कप्तान एडेन मार्करम, रियान रिक्लेटन और लुहान ड्री प्रिटोरियस ने सस्ते में अपने विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ब्रेविस ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी की। इसे एडम जांपा ने स्टब्स को आउट कर तोड़ा जो 31 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका के लिए स्टब्स और ब्रेविस के अलावा कोई अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सका। ब्रेविस अंत तक क्रीज पर टिके रहे जिसकी मदद से दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने मजबूत लक्ष्य रखा। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल और बेन ड्वारशुइस ने दो-दो विकेट लिए, जबकि जोश हेजलवुड और एडम जांपा को एक-एक विकेट मिला।