फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Devdutt Padikkal Vijay Hazare Trophy history first batter to score 600-plus runs in three different seasons

Vijay Hazare Trophy: देवदत्त पडिक्कल का विजय हजारे ट्रॉफी में कीर्तिमान, 600+ रन पूरे करते ही हासिल की उपलब्धि

Tue, 06 Jan 2026 01:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 06 Jan 2026 01:14 PM IST
सार

शानदार फॉर्म में चल रहे देवदत्त पडिक्कल ने विजय हजारे ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है। पडिक्कल इस टूर्नामेंट के तीन अलग सत्र में 600+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

विज्ञापन
Devdutt Padikkal Vijay Hazare Trophy history first batter to score 600-plus runs in three different seasons
देवदत्त पडिक्कल - फोटो : x

विस्तार

देवदत्त पडिक्कल ने विजय हजारे ट्रॉफी में एक नया कीर्तिमान रच दिया है। पडिक्कल ने कर्नाटक के लिए खेलते हुए राजस्थान के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। पडिक्कल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने एक बार फिर दमदार प्रदर्शन किया। पडिक्कल ने मौजूदा टूर्नामेंट में 600+ रन पूरे कर लिए हैं और वह पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के तीन अलग-अलग सत्र में इतने रन बनाए हैं। 
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार रहा है पडिक्कल का सफर
विजय हजारे ट्रॉफी में पडिक्कल का सफर शानदार रहा है। उन्होंने 2019-20 सत्र में 11 मैचों मे 609 रन बनाए थे और वह उस सीजन टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इसके बाद 2020-21 सत्र में पडिक्कल ने दमदार प्रदर्शन किया था और सात मैचों में 147.40 के औसत से 737 रन बनाए थे जिसमें चार शतक भी शामिल थे। उस सत्र में कर्नाटक की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी बार पार किया 600+ रन का आंकड़ा
अब 2025-26 सीजन में भी पडिक्कल का बल्ला जमकर आग उगल रहा है और उन्होंने एक बार फिर 600+ रन का आंकड़ा पार कर लिया है। इस सत्र में वह अब तक 147, 124 और 113 रन जैसी शतकीय पारी भी खेल चुके हैं। उनकी निरंतरता उनकी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने की क्षमता में झलकती है, जिसका उदाहरण एक ही सीजन में लगातार सात बार 50 से अधिक रन बनाना है। 
विज्ञापन

राजस्थान के खिलाफ भी पडिक्कल ने एक बार शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 82 गेंदों में 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से 91 रन बनाए और कप्तान मयंक अग्रवाल के साथ 184 रनों की शानदार साझेदारी कर कर्नाटक की पारी को मजबूती प्रदान की। राजस्थान के पहले फील्डिंग करने के फैसले के बाद इस जोड़ी ने कर्नाटक को शानदार शुरुआत दिलाई। भारत के लिए दो टेस्ट और दो टी20 मैच खेलने वाले पडिक्कल आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलेंगे। पिछले सीजन के बीच में हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर होने के बावजूद आरसीबी ने उन्हें टीम में बरकरार रखा था। एक अच्छे सीजन के साथ पडिक्कल भारतीय टीम में अपनी जगह वापस पाना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed