IPL 2021 से पहले धांसू फॉर्म में RCB का यह ओपनर, ठोकी लगातार चौथी सेंचुरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल के 14वें सीजन से पहले रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का यह सलामी बल्लेबाज अपने शानदार फॉर्म में है। जी हां, हम बात कर रहें हैं कर्नाटक के ओपनर देवदत्त पडीक्कल की। पडीक्कल ने विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे क्लार्टरफाइनल में सोमवार को केरल के खिलाफ 119 गेंदों में 101 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और दो छक्के लगाए। इस ट्रॉफी में यह उनका लगातार चौथा शतक है। अगर आज के मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक ने तीन विकेट के नुकसान पर निर्धारित 50 ओवर्स में 338 रन बनाए। रवि कुमार समर्थ ने 158 गेंदों में 22 चौके और तीन छक्के की मदद से 192 रन बनाए। कर्नाटक के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केरल की टीम 43.4 ओवर्स में 258 रन ही बना सकी और मैच हार गई। यह मुकाबला कर्नाटक ने 80 रन से जीता।
Devdutt Padikkal has hit form at the right time!#VijayHazareTrophy pic.twitter.com/zi4vtFmqWU
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 8, 2021विज्ञापन
पंचाल के शतक से गुजरात सेमीफाइनल में
कप्तान प्रियांक पंचाल की 134 रन की बेहतरीन पारी और अर्जन नागवस्वल्ला ( 28 रन पर चार विकेट) और अनुभवी पीयूष चावला (33 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी से गुजरात ने विजय हजारे ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल मुकाबले में सोमवार को आंध्र को 117 रन से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 299 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए आंध्र की टीम 41.2 ओवर में महज 182 रन पर आउट हो गई।