फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Devdutt Padikkal has played down any need for special planning ahead of RCB high-voltage clash against CSK IPL

CSK vs RCB: देवदत्त पडिक्कल ने सीएसके के खिलाफ रणनीति के बारे में दिया बयान, बताया कैसा रहेगा आरसीबी का रवैया

Sat, 03 May 2025 10:17 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 03 May 2025 10:17 AM IST
सार

आरसीबी और सीएसके के मैच को लेकर हमेशा ही फैंस के बीच उत्साह रहता है। पडिक्कल का हालांकि कहना है कि आरसीबी अपनी नियमित रणनीति पर आगे बढ़ेगी जो सीएसके की चुनौती से पार पाने के लिए काफी होगा।

विज्ञापन
Devdutt Padikkal has played down any need for special planning ahead of RCB high-voltage clash against CSK IPL
देवदत्त पडिक्कल - फोटो : PTI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मैच को किसी विशेष या अतिरिक्त ध्यान के नजरिये से नहीं देखेगी। उनका कहना है कि आरसीबी का ध्यान सिर्फ अपनी तैयारियों पर ही रहेगा। सीएसके प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और अब उसका सामना चेपॉक पर शनिवार को आरसीबी से होगा। 
विज्ञापन

आरसीबी-सीएसके मैच को लेकर रहता है उत्साह
आरसीबी और सीएसके के मैच को लेकर हमेशा ही फैंस के बीच उत्साह रहता है। पडिक्कल का हालांकि कहना है कि आरसीबी अपनी नियमित रणनीति पर आगे बढ़ेगी जो सीएसके की चुनौती से पार पाने के लिए काफी होगा। आरसीबी की टीम फिलहाल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है और वह सीएसके के खिलाफ जीत दर्ज कर शीर्ष दो में दावा मजबूत करने उतरेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पडिक्कल ने कहा, हमने पूरे सत्र में बहुत बढ़िया क्रिकेट खेला है और किसी भी मैच को अलग तरह से देखने की कोई जरूरत नहीं है। इसलिए, अब तक हमने अपनी तैयारी अच्छी तरह से की है और पूरी तरह से खेल पर ध्यान केंद्रित किया है, मुझे लगता है कि हम आगे भी ऐसा करते रहेंगे। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: गुजरात के खिलाफ हार से सनराइजर्स की मुश्किलें बढ़ी, पर अब भी प्लेऑफ का रास्ता खुला; जानें समीकरण
विज्ञापन

पडिक्कल ने स्ट्राइक रेट पर रखी राय
पडिक्कल ने साथ ही कहा कि मानसिकता में बदलाव और अपने शॉट रेंज पर काम करने के कारण वह स्ट्राइक रेट में सुधार ला पाए। आईपीएल के इस सत्र में पडिक्कल ने अब तक 154.36 के स्ट्राइक-रेट से रन बनाए हैं। पिछले कुछ सत्र में उनका स्ट्राइक-रेट 71 (2024), 130 (2023), 122 (2022), 125 (2021) और 124 (2020) बहुत प्रभावी नहीं रहा था। उन्होंने कहा, जब आप टी20 क्रिकेट में आते हैं तो आपको मानसिक बदलाव करने की जरूरत होती है, जहां आपको यह समझने की जरूरत होती है कि खेल काफी आगे बढ़ गया है। आपको समय के साथ चलना होगा। हां, मैं जो शॉट खेलना चाहता हूं, उस पर भी काफी काम किया है। 

टीम में अपनी भूमिका को लेकर पडिक्कल ने कहा, जब आपको अपनी भूमिका के बारे में कुछ स्पष्टता होती है तो यह मदद करता है। आपको हालांकि मैदान में जाकर उसे निभाना होता है। उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होती है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान मैंने आईपीएल से पहले बहुत अधिक तैयारी नहीं की थी और शायद इसका मेरी बल्लेबाजी पर असर पड़ा। इस साल मुझे आईपीएल सत्र से पहले बल्लेबाजी अभ्यास का मौका मिला और मैंने अपनी बल्लेबाजी पर वास्तव में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed