फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Devdutt Padikkal career-best 152 hands Karnataka big win in Vijay Hazare trophy

विजय हजारे ट्रॉफी: पडीक्कल ने खेली 152 रन की तूफानी पारी, जानें सभी मैचों के नतीजे

Wed, 24 Feb 2021 10:30 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 24 Feb 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Devdutt Padikkal career-best 152 hands Karnataka big win in Vijay Hazare trophy
देवदत्त पडीक्कल - फोटो : social media

सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल की तूफानी पारी के दम पर कर्नाटक ने विजय हजारे ट्राफी के ग्रुप सी के मैच में ओडिशा को 101 रन से करारी शिकस्त दी। 20 साल के पडीक्कल ने मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने 119 गेंदों में 14 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 152 रन बनाए। कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 329 रन बनाए। जवाब में ओडिशा की टीम 44 ओवर में 228 रन पर आउट हो गई। प्रसिद्ध कृष्णा और श्रेयस गोपाल ने तीन-तीन विकेट लिए। 

विज्ञापन


रॉबिन उथप्पा का शतक, केरल ने रेलवे को सात रन से हराया
ग्रुप सी के एक अन्य मैच में केरल ने रेलवे को सात रन से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज करके शीर्ष पर स्थिति मजबूत की। केरल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 351 रन बनाए। जवाब में रेलवे की टीम 49.4 ओवर में 344 रन पर आउट हो गई। केरल की तरफ से अनुभवी सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (100) ने तीन मैचों में अपना दूसरा शतक जमाया जबकि सलामी बल्लेबाज विष्णु विनोद ने 107 रन की पारी खेली। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 193 रन जोड़े। संजू सैमसन ने 61 और वत्सल गोविंद ने नाबाद 46 रन की तूफानी पारियां खेली। रेलवे की तरफ से मृणाल देवधर (79), अरिंदम घोष (64), सौरभ सिंह (50) और हर्ष त्यागी (58) के अर्धशतकों की मदद से अच्छा जवाब दिया लेकिन मैच में जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश ने बिहार को पांच विकेट से हराया
उत्तर प्रदेश ने ग्रुप सी के एक अन्य मैच में बिहार को पांच विकेट से हराया। शिवम शर्मा (31 रन देकर सात विकेट) की घातक गेंदबाजी से उत्तर प्रदेश ने बिहार को 193 रन पर ढेर कर दिया और इसके बाद 28 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया। उत्तर प्रदेश की तरफ से प्रियम गर्ग (57), अक्षदीप नाथ (54) और उपेंद्र यादव (नाबाद 51) ने अर्धशतकीय पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब की पहली जीत

पंजाब ने लगातार मिली शिकस्त के बाद वापसी करते हुए ग्रुप बी मैच में आंध्र को सात विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की। बल्लेबाजी का न्यौता देने के बाद पंजाब ने सिद्धार्थ कौल (27 रन देकर चार विकेट) और बरिंदर सरन (29 रन देकर तीन विकेट) की अनुशासित गेंदबाजी की मदद से आंध्र को 49वें ओवर में 175 रन पर समेट दिया। इसके बाद पंजाब ने कप्तान मनदीप सिंह के नाबाद 64 रन (81 गेंद में आठ चौके) की मदद से 36 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की।

तमिलनाडु की दूसरी हार,  मध्यप्रदेश ने 14 रन से हराया
ग्रुप के दूसरे मैच में तमिलनाडु को टूर्नामेंट में दूसरी हार का सामना करना पड़ा। मध्यप्रदेश ने उसे 14 रन से मात दी। मध्यप्रदेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान पार्थ साहनी और आदित्य श्रीवास्तव के 46-46 रन की मदद से 225 रन पर सिमट गई थी। तमिलनाडु को एम शाहरूख खान की नाबाद 67 रन (77 गेंद, तीन चौके, पांच छक्के) की पारी भी लक्ष्य तक नहीं पहुंचा सकी।

झारखंड ने विदर्भ को तीन विकेट से हराया
ग्रुप के तीसरे मैच में झारखंड ने विदर्भ को तीन विकेट से हरा दिया जिससे वह तीन मैचों में तीन जीत से तालिका में शीर्ष पर है। विदर्भ ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 288 रन बनाये जिसमें एस आर रामास्वामी ने 82 और अक्षय वाडकर ने 76 रन की अर्धशतकीय पारी खेलीं। झारखंड ने कुमार देवब्रत के 100 रन की मदद से 49.3 ओवर में सात विकेट पर 294 रन बनाकर चार अंक अपनी झोली में डाले।

बड़ौदा की लगातार तीसरी जीत, हैदराबाद को 110 रन से हराया

बड़ौदा ने केदार देवधर के शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत एलीट ग्रुप ए मैच में हैदराबाद को 110 रन से हराकर जीत की लय जारी रखी। यह बड़ौदा की लगातार तीसरी जीत है, इससे पहले उसने गोवा और त्रिपुरा को शिकस्त दी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ौदा ने देवधर की स्ट्रोक्स से भरी 131 रन की शानदार पारी से सात विकेट पर 316 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। देवधर ने हैदराबाद के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए 139 गेंद की पारी के दौरान 14 चौके और दो छक्के जमाए। इसके बाद उसने बाबाशफी पठान (37 रन देकर तीन विकेट) और अन्य गेंदबाजों की मदद से हैदराबाद को 206 रन पर समेट दिया।

गुजरात ने त्रिपुरा को और छत्तीसगढ़ ने गोवा को हराया
वहीं ग्रुप के अन्य मैचों में गुजरात ने त्रिपुरा को 132 रन से और छत्तीसगढ़ ने गोवा को आठ विकेट से शिकस्त दी।गुजरात ने हेत पटेल (114) के शतक और ध्रुव रावल (83) के अर्धशतक से सात विकेट पर 336 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद उसने गेंदबाजों की मदद से त्रिपुरा को 204 रन ही बनाने दिये। हार्दिक पटेल ने 25 रन देकर तीन विकेट और रिपल पटेल ने 26 रन देकर दो विकेट चटकाए। गोवा की टीम ने दर्शन मिसाल (56 रन) के अर्धशतक से 210 रन का स्कोर बनाया जिसे छत्तीसगढ़ ने दो विकेट पर 213 रन बनाकर आठ विकेट से जीत दर्ज की। छत्तीसगढ़ के लिये ऋषभ तिवारी ने नाबाद 9 और हरप्रीत सिंह भाटिया ने 56 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed