फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Despite tensions in personal life Shikhar Dhawan did not accept defeat, kept his feet firm in cricket

Shikhar Dhawan: निजी जीवन में तनाव के बावजूद धवन ने नहीं मानी हार, क्रिकेट में जमाए रखे पैर, अब लिया संन्यास

Sat, 24 Aug 2024 09:09 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 24 Aug 2024 09:09 AM IST
सार

दिग्गज बल्लेबाज को पिछले कुछ समय से भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला था। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे मैच दिसंबर 2022 में खेला था। इस दौरान उन्होंने सिर्फ तीन रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें 2018 में आखिरी बार टेस्ट टीम में जगह मिली थी।

विज्ञापन
Despite tensions in personal life Shikhar Dhawan did not accept defeat, kept his feet firm in cricket
शिखर धवन - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक वीडियो जारी कर अपने फैसले की जानकारी दी। बहरहाल, आज हम आपको धवन की निजी जिंदगी से जुड़ी तमाम उन घटनाओं के विषय में बताएंगे जिनसे लड़ने के बावजूद बल्लेबाज ने कभी हार नहीं मानी।
विज्ञापन

Despite tensions in personal life Shikhar Dhawan did not accept defeat, kept his feet firm in cricket
शिखर धवन - फोटो : @SDhawan25
नहीं मिल रहे थे मौके
दिग्गज बल्लेबाज को पिछले कुछ समय से भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला था। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे मैच दिसंबर 2022 में खेला था। इस दौरान उन्होंने सिर्फ तीन रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें 2018 में आखिरी बार टेस्ट टीम में जगह मिली थी। जुलाई 2021 में धवन ने श्रीलंका के खिलाफ अपने करियर का आखिरी टी20 मैच खेला था। इसके बाद से वह लगातार आईपीएल में खेलते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Despite tensions in personal life Shikhar Dhawan did not accept defeat, kept his feet firm in cricket
शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा - फोटो : twitter
विवादों से भरा रहा निजी जीवन
धवन का निजी जीवन विवादों से भरा रहा है। उनका पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक भी हो चुका है। शिखर धवन और आयशा की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। दोनों को मिलाने का काम टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह ने किया था। शिखर धवन से आयशा 10 साल बड़ी थीं, लेकिन लोग कहते हैं न मोहब्बत में उम्र की सीमा नहीं देखी जाती, जिसकी मिसाल शिखर ने पेश की। शिखर धवन और आयशा मुखर्जी ने साल 2009 में सगाई की और साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली। यह आयशा मुखर्जी की दूसरी शादी थी। पहली शादी से उन्हें दो बेटियां हैं। 
विज्ञापन

Despite tensions in personal life Shikhar Dhawan did not accept defeat, kept his feet firm in cricket
अपने परिवार के साथ शिखर धवन - फोटो : twitter
2014 में हुआ बेटे का जन्म
2014 में आयशा ने धवन के बेटे जोरावर को जन्म दिया था। धवन और आयशा नौ साल तक साथ रहने के बाद अलग-अलग हो गए। अब कानूनी तौर पर दोनों का तलाक हो चुका है। वैसे धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी का जन्म भारत में हुआ है लेकिन वह बाद में ऑस्ट्रेलिया की ओर रुख कर गईं। आयशा एक किकबॉक्सर हैं। उनके पिता बंगाली और मां ब्रिटेन की हैं।

Despite tensions in personal life Shikhar Dhawan did not accept defeat, kept his feet firm in cricket
अपने परिवार के साथ शिखर धवन - फोटो : twitter
क्यों हुआ तलाक?
शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की शादी टूटने से पहले इन दोनों के बीच अनबन की खबरें आती रहीं। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दोनों ने अलग होने की बात कही थी। दोनों के तलाक की वजह आयशा की पहली शादी थी। उन्होंने अपने पहले पति से वादा किया था कि वह बेटियों का ध्यान रखेंगी और ऑस्ट्रेलिया नहीं छोड़ेंगी। वहीं, धवन से उन्होंने कहा कि उनके साथ रहेंगी। शादी के बाद वह बेटे जोरावर और दोनों बेटियों के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहती थीं। इसी वजह से दोनों के बीच अनबन हुई। आयशा ने कोर्ट में कहा कि वह वास्तव में उनके साथ भारत में रहना चाहती थीं। हालांकि, अपनी पिछली शादी से अपनी बेटियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण उन्हें ऑस्ट्रेलिया में रहना पड़ा, वह भारत में रहने के लिए नहीं आ सकीं।

Despite tensions in personal life Shikhar Dhawan did not accept defeat, kept his feet firm in cricket
Shikhar Dhawan - फोटो : Amar Ujala
शिखर धवन का टेस्ट करियर
धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में पहला टेस्ट खेला था। 2013 से वह अब तक 34 टेस्ट में हिस्सा ले चुके हैं। धवन को पिछली बार 2018 में टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला था। उन्होंने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में 40.61 की औसत से 2315 रन बनाए। इस दौरान सात शतक और पांच अर्धशतक लगाए। धवन का सर्वाधिक स्कोर 190 रन है।

वनडे और टी20 में भी सफल हुए धवन
शिखर ने भारत के लिए पहला वनडे 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेला था। वह 167 मैचों में 6793 रन बना चुके हैं। धवन ने 44.11 की औसत और 91.35 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनके नाम 17 शतक और 39 अर्धशतक हैं। टी20 करियर की बात करें तो 68 मैचों में धवन ने 1759 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 11 अर्धशतक निकले हैं।

आईपीएल में भी चला है धवन का बल्ला
धवन ने आईपीएल में भी जमकर रन बनाए हैं। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल बल्लेबाजों में एक हैं। वह सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली के बाद दूसरे स्थान पर हैं। धवन ने 222 आईपीएल मैचों में 6769 रन बनाए हैं। इस दौरान दो शतक और 51 अर्धशतक लगाए हैं। धवन का औसत 35.26 और स्ट्राइक रेट 127.14 का रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed